रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 216 लीटर अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

अमरपाटन ज्ञानेंद्र कुमार यादव की खबर /मैहर – पुलिस अधीक्षक मैहर श्री अवधेश प्रताप सिंह के निर्देशन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. चंचल नागर तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अमरपाटन ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रामनगर निरीक्षक विजय त्रिपाठी के नेतृत्व में रामनगर पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की गई है।*विवरण* दिनांक 15 जून 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम हिनौती मझटोलवा टोला में सोनू उर्फ सुनील कुशवाहा अपने घर में बिक्री हेतु अवैध शराब का भंडारण किए हुए है। सूचना की तस्दीक एवं वैधानिक कार्रवाई हेतु पुलिस टीम साक्षियों के साथ मौके पर पहुंची। मौके पर मौजूद व्यक्ति ने अपना नाम सुनील उर्फ सोनू कुशवाहा पिता सुदामा प्रसाद कुशवाहा, उम्र 32 वर्ष, निवासी हिनौती मझटोलवा टोला, थाना रामनगर, जिला मैहर बताया।पुलिस द्वारा घर की तलाशी लेने पर कुल 24 कार्टून पेटियों में रखी 1200 पाव अवैध शराब बरामद हुई। बरामद शराब में देशी मदिरा प्लेन प्रिंस लेमन, देशी मदिरा मसाला प्रिंस तथा अंग्रेजी गोवा व्हिस्की शामिल थी। जब्त शराब की कुल मात्रा 216 लीटर तथा अनुमानित कीमत ₹1,24,750 आंकी गई है।आरोपी से शराब के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, किन्तु वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर आरोपी के विरुद्ध थाना रामनगर में धारा 34(2) मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।*जब्ती*-• 216 लीटर अवैध शराब• कुल अनुमानित कीमत ₹1,24,750*सराहनीय भूमिका*उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय त्रिपाठी, सहायक उपनिरीक्षक समरजीत कोल, प्रधान आरक्षक विनोद सिंह, आरक्षक राजेश यादव, आरक्षक गुड्डू पटेल एवं महिला आरक्षक सविता शर्मा की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।