अमरपाटन सिविल अस्पताल की पार्किंग पर वाहन माफियाओं का कब्जा, प्रशासन नतमस्तक

अमरपाटन ज्ञानेंद्र कुमार यादव की खबर /अमरपाटन सिविल अस्पताल की पार्किंग पर निजी एम्बुलेंस और टैक्सी वाहनों का अघोषित कब्जा बना हुआ है। हालात इतने खराब हैं कि शासकीय एम्बुलेंस, डॉक्टरों और मरीजों के वाहनों को खड़ा करने तक की जगह नहीं बची। पूर्व कलेक्टर के निर्देशों के बावजूद अवैध कब्जे नहीं हटाए गए, जिससे अस्पताल प्रबंधन और जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। सूत्रों का दावा है कि कुछ एम्बुलेंस संचालकों की दबंगई के आगे पूरा सिस्टम मौन है। मरीज परेशान हैं, जबकि जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं,इन्ही एम्बुलेंस के संचालकों द्वारा अस्पताल के अंदर दिन-रात कब्जा,कमीशन खोरी में अस्पताल के अंदर चल रहा पूरा खेल,कब मुक्त होगा अस्पताल अवैध पार्किंग का अड्डा।