कसरावद में मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

।। रिपोर्टर नवीन रायली – खरगोन जिले के कसरावद आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के उद्देश्य से तहसील कार्यालय के मीटिंग हॉल में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम अनिल जैन ने की।बैठक में मोहर्रम पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने, जुलूस मार्ग, धारदार हथियारों के प्रदर्शन, आग से जुड़े करतबों तथा सुरक्षा संबंधी विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। एसडीएम अनिल जैन ने सभी समाजजनों से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पर्व को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाने की अपील की।इस अवसर पर एसडीओपी श्वेता शुक्ला, तहसीलदार मुकेश मचार, थाना प्रभारी राजेंद्र बर्मन, CMO कमलेश गोले, एमपी ईबी सहायक यंत्री धन सिंह खांडेकर पाटीदार समाज के अध्यक्ष राजेंद्र बांगा निजाम बाबा मुस्लिम समाज के सदर शेरू अंसारी, मुस्लिम समाज के मोहर्रम सदर मुजाहिद खान, पूर्व सदर रईस कुरैशी सुरेंद्र पाचोटिया जितु जिराती नवीन जोशी पवन सिंह राठौर शक्ति सिंह मंडलोई पवन पाटीदार संदीप कुशवाह अवधेश पवार प्रदीप सोलंकी सोनू नाथ मुस्लिम समाजजन, हिंदू समाज गणमान्य नागरिक जनप्रतिनिधि एवं पत्रकारगण उपस्थित रहे।बैठक में थाना प्रभारी राजन बर्मन ने सभी से सहयोग की अपेक्षा करते हुए मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने का आह्वान किया।