Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Maihar

कचरे के ढेर पर खड़े होकर पानी भरने को मजबूर श्रद्धालु, सफाई अभियान की जमीनी हकीकत आई सामने

By Mohan Sharma
June 17, 2026 1 Min Read
0

अमरपाटन ज्ञानेंद्र कुमार यादव की खबर

मैहर। नगर में चल रहे स्वच्छता अभियान और साफ-सफाई के दावों के बीच मैहर रेलवे स्टेशन परिषद क्षेत्र की एक तस्वीर व्यवस्थाओं की सच्चाई उजागर कर रही है। यहां लंबे समय से कचरे का ढेर जमा है, जिसे हटाने की जहमत संबंधित जिम्मेदारों ने अब तक नहीं उठाई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सफाई अभियान के नाम पर औपचारिकताएं तो पूरी कर ली गईं, लेकिन एकत्रित कचरे को उठाने और उसके उचित निस्तारण की व्यवस्था नहीं की गई। परिणामस्वरूप रेलवे स्टेशन परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। हालात यह हैं कि स्थानीय निवासी और मां शारदा के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु कचरे के ढेर के बीच खड़े होकर पानी भरने को मजबूर हैं। यह दृश्य न केवल स्वच्छता अभियान की वास्तविकता को उजागर करता है, बल्कि यात्रियों और श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य के साथ हो रही लापरवाही की ओर भी इशारा करता है। लोगों का कहना है कि यदि यही स्थिति बनी रही तो गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। नागरिकों ने नगर पालिका अध्यक्ष गीता संतोषसोनी जी से तत्काल कचरा हटाने तथा रेलवे स्टेशन परिसर में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

कसरावद में मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

Next

विकास कैथवास का हर्षोल्लास से मनाया जन्मदिन

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER