Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Alirajpur

कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान एवं सांसद अनिता चौहान ने विभिन्न मंदिरों में किया पूजन-अर्चन

By Mohan Sharma
June 15, 2026 3 Min Read
0

SJ न्यूज़ mp से आलीराजपुर जिला ब्यूरो मोहसिन मंसूरी की खबर/आलीराजपुर – आलीराजपुर के लोकप्रिय विधायक एवं मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान एवं सांसद अनिता चौहान ने रविवार को आलीराजपुर नगर के विभिन्न प्रमुख मंदिरों में पहुंचकर देवदर्शन एवं विधिवत पूजन-अर्चन किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश में अच्छी वर्षा, किसानों की समृद्धि तथा जिला, प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि, उन्नति और खुशहाली के लिए भगवान से प्रार्थना की। इस दौरान मंत्री एवं सांसद ने नगर के विभिन्न समाजों के प्रबुद्धजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से भी भेंट की। उन्होंने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर नागरिकों एवं मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी के “विकसित भारत” के संकल्प और “आत्मनिर्भर भारत विजन-2047” के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए समाज के सभी वर्गों से इस राष्ट्रीय अभियान में सहभागी बनने का आह्वान किया।

कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी एक नई पहचान स्थापित की है। आज भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बन चुका है और विश्व के अनेक बड़े देश तथा उनके शीर्ष नेता भारत की ओर आशा, विश्वास और साझेदारी की दृष्टि से देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य की ओर तेजी से अग्रसर है।उन्होंने कहा कि विकास केवल सरकारों के प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि समाज की सक्रिय भागीदारी भी आवश्यक है। इसी क्रम में मंत्री एवं सांसद ने विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों एवं प्रबुद्धजनों से पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल का संकल्प ले, जिससे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण मिल सके।विधायक प्रतिनिधि गोविंदा गुप्ता ने बताया कि देवदर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान एवं सांसद अनिता चौहान ने सर्वप्रथम ज्वाला माता मंदिर में दर्शन कर पूजन-अर्चन किया। इसके पश्चात शिव साईं मंदिर, रामदेव मंदिर, सर्वेश्वर महादेव मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर, गायत्री मंदिर, अंबेडकर नगर स्थित तीखी इमली के शिव मंदिर तथा अंत में पंचेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन किए एवं प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।आज के नवाचार के संबंध में कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने कहा कि कृषि प्रधान प्रदेश मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था में किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका है। समय पर और पर्याप्त वर्षा होने से किसानों की फसलें बेहतर होंगी तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अच्छी वर्षा हो, किसानों को भरपूर पानी उपलब्ध हो तथा सभी के जीवन में सुख-शांति बनी रहे, इसी भावना के साथ विभिन्न मंदिरों में दर्शन कर प्रार्थना की गई।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष हितेंद्र शर्मा, जिला महामंत्री रिंकेश तंवर, जिला मंत्री ऋतु डावर, विधायक प्रतिनिधि एवं जिला मीडिया प्रभारी गोविंदा गुप्ता, नगर मंडल अध्यक्ष गिरिराज मोदी, महामंत्री राजेश गुप्ता, युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक शर्मा, आशीष राठौड़, अभिषेक गेहलोद, वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह सिसोदिया, पूर्व जिला प्रभारी शैलेश दुबे, बलवत सिंह वाघेला, पार्षद राजू शाह सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान मंदिरों में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों ने मंत्री नागरसिंह चौहान एवं सांसद अनिता चौहान का स्वागत किया तथा क्षेत्र के विकास, जनकल्याण एवं किसानों की उन्नति के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। देवदर्शन, जनसंपर्क और सामाजिक संवाद के इस कार्यक्रम ने धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता और विकसित भारत के संकल्प को एक साथ जोड़ने का संदेश दिया।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

खिलचीपुर पुलिस को मोटरसाइकिल चोर गिरोह पकड़ने में बड़ी सफलता,

Next

कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने 15 करोड़ रुपये के सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन कर ग्रामीण क्षेत्रों को दी बड़ी सौगात

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER