Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Alirajpur

कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने 15 करोड़ रुपये के सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन कर ग्रामीण क्षेत्रों को दी बड़ी सौगात

By Mohan Sharma
June 15, 2026 2 Min Read
0

SJ न्यूज़ mp से आलीराजपुर जिला ब्यूरो मोहसिन मंसूरी की खबर /आलीराजपुर – मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री नागरसिंह चौहान ने सोमवार को क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में विकास कार्यों का भूमिपूजन कर ग्रामीणों को बड़ी सौगात दी। मंत्री श्री चौहान ने ग्राम अंधारकोच एवं ग्राम कड़वाणिया में लोक निर्माण विभाग द्वारा बनने वाली सड़कों के निर्माण कार्यों का विधिवत भूमि पूजन किया।कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने ग्राम अंधारकाच में लगभग 5.10 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया, जिसकी स्वीकृत लागत 7 करोड़ 22 लाख 05 हजार रुपये है। वहीं शाम को ग्राम कड़वानिया में 6.50 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण कार्य का भूमि पूजन संपन्न हुआ, जिसकी लागत 8 करोड़ 66 लाख 76 हजार रुपये है। दोनों सड़के अपने ग्राम से गुजरात सीमा तक निर्मित होगी, जो अपने ग्राम, जिले एवं प्रदेश को सीधे गुजरात राज्य से जोड़ने का कार्य करेगी।

इस अवसर पर मंत्री श्री नागरसिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण अंचलों के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पित है। बेहतर सड़क संपर्क से ग्रामीणों को आवागमन की सुविधा मिलेगी, कृषि उपज के परिवहन में आसानी होगी तथा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार के अवसरों तक पहुंच और अधिक सुगम बनेगी। उन्होंने कहा कि सड़कें विकास की आधारशिला होती हैं और सरकार अंतिम छोर के व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।भूमिपूजन कार्यक्रमों में अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष विक्रम भयड़िया, धुलसिंह बामनिया, मंडल अध्यक्ष पंकज चौहान, केवान, बज्जू मंडलोई, मुफिल भाई, खुमान सिंह, मंडल अध्यक्ष गोविंद आवासीय, नरीन मोरी, गणपत रावत, राहुल भयड़िया, उमेश, गमता सहित कई जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्यों की स्वीकृति पर मंत्री श्री चौहान का आभार व्यक्त करते हुए विकास कार्यों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उक्त जानकारी विधायक प्रतिनिधि एवं भाजपा जिला मीडिया प्रभारी गोविंदा गुप्ता ने दी।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान एवं सांसद अनिता चौहान ने विभिन्न मंदिरों में किया पूजन-अर्चन

Next

अब मनावर में इलेक्ट्रिक बाइक स्कूटर आसानी से मिलेंगे श्री सांवरिया एम्पियर मंडी के सामने भव्य शुभारंभ

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER