खिलचीपुर पुलिस को मोटरसाइकिल चोर गिरोह पकड़ने में बड़ी सफलता,

Sj न्यूज एमपी से अभिषेक शर्मा की रिपोर्ट/ ,,राजगढ़ जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री अमित कुमार तोलानी (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी खिलचीपुर श्री डी.व्ही.एस. नागर के नेतृत्व में थाना खिलचीपुर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए वाहन चोरी एवं लूट की घटनाओं का सफल खुलासा किया गया है थाना खिलचीपुर क्षेत्र में विगत दिनों मोटरसाइकिल चोरी की लगातार घटनाएं सामने आई थी वही लगातार बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम द्वारा घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज, स्थानीय सूचना तंत्र एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई।पुलिस द्वारा संदेही राधेश्याम तंवर से पूछताछ की गई, जिसने अपने साथी अनिल उर्फ कालूराम बसोड़ के साथ मिलकर मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि चोरी की मोटरसाइकिलें तुलसीराम लोधा को बेची जाती थीं।आरोपियों के कब्जे से कुल 12 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं जिनकी अनुमानित कीमत ₹6,50,000/- उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी खिलचीपुर निरीक्षक कमलसिंह गेहलोत, उप निरीक्षक अर्जुनसिंह बामनिया, सउनि रविन्द्र मुजाल्दे, सउनि नरेश मीणा, सउनि पवन भीलाला, प्रधान आरक्षक 276 महेन्द्र शर्मा, प्रधान आरक्षक 270 कृष्णचंद तिवारी, आरक्षक 345 कमल मीणा, आरक्षक 846 राजीव गुर्जर, आरक्षक 451 जितेन्द्र गुर्जर, आरक्षक 749 भानुप्रताप यादव, महिला आरक्षक नीतू, महिला आरक्षक संगीता, महिला आरक्षक भावना, एनआरएस राहुल शर्मा तथा साइबर सेल प्रभारी राजगढ़ उप निरीक्षक जितेन्द्र अजनारे एवं उनकी टीम के आरक्षक अशोक राहोरिया एवं पवन मीणा का विशेष योगदान रहा।!!