कुछ परंपराएं ग्रामीण अंचल के छोटे छोटे बच्चों ने सहज कर रखी

अरविंद सिंह लोधी,(गब्बर)/एस जे न्यूज़ पुंजापुरा /कुछ परंपराएं ग्रामीण अंचल के छोटे छोटे बच्चों ने सहज कर रखी हैं जिसमें ज्येष्ठ अमावस्या के पावन अवसर पर ग्रामीण बच्चों में उत्साह देखने को मिलता है क्योंकि इस दिन छोटे बच्चे समूह बनाकर घर घर जाकर डोडवाली अमावस्या के गीत गाकर खुशी मनाते हैं ग्रामीण लोग दाल चावल तेल आटा गेहूं देते हैं जिससे भोजन बच्चों के द्वारा बनाया जाता है ये परंपरा इन्द्र देव को खुश करने के लिए इंद्र देव प्रसन्न होकर खूब बरसात करेंगे दंडक माता पानी दे महार मामा जी बढ़ सूखे ये गीत गाते हैं