Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Khargoun

कसरावद की विधायक सचिन यादव ने कसरावद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में एंटी रैबीज इंजेक्शन की अनुपलब्धता पर गंभीर चिंता जताते हुए कलेक्टर खरगोन को लिखा पत्र

By Mohan Sharma
June 15, 2026 2 Min Read
0

। रिपोर्टर नवीन रायली विधानसभा क्षेत्र कसरावद के अंतर्गत संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कसरावद में एंटी रैबीज इंजेक्शन (।दजप त्ंइपमे टंबबपदम) उपलब्ध नहीं होने की शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही हैं। क्षेत्र में कुत्तों, बंदरों एवं अन्य पशुओं के काटने की घटनाएं समय-समय पर होती रहती हैं, जिनमें पीड़ित मरीजों को तत्काल एंटी रैबीज इंजेक्शन की आवश्यकता पड़ती है। विधायक सचिन यादव ने कहा कि एंटी रैबीज इंजेक्शन जीवनरक्षक दवा है, जिसकी अनुपलब्धता के कारण मरीजों एवं उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को उपचार हेतु अन्य स्थानों पर भटकना पड़ता है, जिससे समय और आर्थिक दोनों प्रकार की कठिनाइयां उत्पन्न हो रही हैं। उन्होंने कलेक्टर खरगोन और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मांग की है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कसरावद में एंटी रैबीज इंजेक्शन की पर्याप्त मात्रा में तत्काल उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि पशुओं के काटने से पीड़ित मरीजों को समय पर उपचार मिल सके तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचाव किया जा सके। सचिन यादव विधायक बताया की मै लगातार सामुदायिक स्वा. केन्द्र को उन्नयन कर सिवील अस्पताल बनाने जाने एवं चिकित्सको के रिक्त पदो को भरने की माॅंग वर्ष 2013 से पत्रो और विधानसभा प्रश्नो के माध्यम से उठा रहा हूॅ। परन्तु भाजपा सरकार इस और ध्यान नही दे रही है । विधायक ने आगे कहा कि जनस्वास्थ्य से जुड़े ऐसे महत्वपूर्ण विषयों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से नियमित दवा आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने एवं आवश्यक जीवनरक्षक औषधियों का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

रामनगर नगर परिषद अध्यक्ष दीपा दीपू मिश्रा की अनूठी पहल, अपने खर्च पर कराएंगी निःशुल्क तीर्थ दर्शन यात्रा

Next

कुछ परंपराएं ग्रामीण अंचल के छोटे छोटे बच्चों ने सहज कर रखी

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER