मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने धनवाही में किया रात्रि विश्राम, जनचौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

अमरपाटन ज्ञानेंद्र कुमार यादव की खबर मैहर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चल रहे कार्यक्रमों के अंतर्गत मैहर विधानसभा क्षेत्र के बदेरा मंडल स्थित ग्राम पंचायत धनवाही में मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने ग्रामीण जनों के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता की।ग्राम धनवाही स्थित हनुमान मंदिर में आयोजित सामूहिक सुंदरकांड पाठ में विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने ग्रामीणजनों के साथ शामिल होकर धार्मिक आयोजन में सहभागिता की। इसके पश्चात उन्होंने ग्राम धनवाही में ही रात्रि विश्राम किया तथा रात्रि के समय ग्रामीणों के बीच बैठकर जन चौपाल लगाई।

इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कई समस्याओं का तत्काल निराकरण भी कराया।कार्यक्रम के दौरान विधायक ने ग्रामीणजनों के साथ बैठकर भजन-कीर्तन में भी भाग लिया। वहीं सुबह विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी द्वारा ग्रामीणों के साथ सामूहिक योग किया गया तथा “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत ग्राम धनवाही में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।