Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Uncategorized

जिला बनने के बाद चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार की दिशा में सार्थक कदम चार चिकित्सकों की पदस्थापना

By Mohan Sharma
June 15, 2026 2 Min Read
0

अमरपाटन ज्ञानेंद्र कुमार यादव की खबर / मैहर – स्वास्थ्य, विभाग की पहली प्राथमिकता जिला बनने के उपरांत मैहर में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी के अथक प्रयासों से विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों की नियुक्ति की गई है, जिससे ग्रामीण अंचल तक इलाज की पहुंच आसान होने की उम्मीद है। शासन द्बारा की गई नियुक्तियों से मैहर विधानसभा के चार स्वास्थ्य केंद्रों को चिकित्सा अधिकारी मिले हैं। यह कदम डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे केंद्रों के लिए राहतकारी है।इन चिकित्सकों की नियुक्ति की गई उसमें डॉ. आयुषी द्विवेदी सिविल अस्पताल, मैहर, डॉ. रोहित राय चौधरी प्रा. स्वा. केंद्र, भदनपुर, डॉ. राज कुमार पांडेय सामु. स्वा. केंद्र, अमदरा,डॉ. विवेक सिह प्रा. स्वा.केंद्र घुनवारा, इन नियुक्तियों से मैहर, भदनपुर, अमदरा और घुनवारा क्षेत्र की जनता को स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार सुलभ हो सकेगा। इसी तरह विधायक द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार हेतु शासन स्तर पर निम्न प्रस्ताव भेजे गए हैं जिसमें केंद्रों का उन्नयन मौजूदा प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्रों को क्रमोन्नत करने का प्रस्ताव। ग्रामीण क्षेत्रों में नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण की पहल। आने वाले समय में जांच सुविधाओं एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता के प्रयास जारी हैं। मैहर के जिला बनने के बाद स्वास्थ्य विभाग में सुधार देखा जा रहा है। प्रबुद्ध नागरिकों ने इन नियुक्तियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया है। साथ ही अपेक्षा जताई है कि भविष्य में आधुनिक मशीनों एवं विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता से मैहर की जनता को रेफर की समस्या से मुक्ति मिलेगी।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने धनवाही में किया रात्रि विश्राम, जनचौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

Next

रामनगर नगर परिषद अध्यक्ष दीपा दीपू मिश्रा की अनूठी पहल, अपने खर्च पर कराएंगी निःशुल्क तीर्थ दर्शन यात्रा

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER