भैंसाना महायज्ञ के बाद ,श्री सत्यनारायण जी की कथा के साथ आज संपूर्ण समापन

आज श्री सिद्ध आश्रम हनुमत धाम, भैंसाना में पुरुषोत्तम मास में संपन्न 151 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ के उपरांत यज्ञशाला में आयोजित श्री सत्यनारायण व्रत कथा, हवन एवं शांति अनुष्ठान में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के एक सेवक के रूप में सम्मिलित होने तथा सभी यजमानों के साथ यज्ञकुंड में पूर्णाहुति अर्पित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

यज्ञ, यज्ञ में प्रज्वलित पावन अग्नि और अग्नि में समर्पित स्वाहा रूपी आहुतियाँ सम्पूर्ण वातावरण को राममय एवं भक्तिमय बना देती हैं।

परम पूज्य श्री बृजकिशोर पारीक जी (गुड्डा महाराज) सहित समस्त ब्राह्मणजनों, यजमानों एवं उन सभी सहयोगियों का, जिन्होंने इस विराट श्रीराम महायज्ञ के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, मैं एक सेवक के रूप में आप सभी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ। जय सियाराम।
