Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Guna

स्वदेशी जागरण मंच व स्वावलंबी भारत अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय विचार एवं प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न जय स्वदेशी,जय जय स्वदेशी के नारों से गुंजायमान हुआ प्रांगण

By Mohan Sharma
June 14, 2026 2 Min Read
0

गुना/स्वदेशी जागरण मंच के तत्वावधान में आज एक दिवसीय विचार एवं प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन स्थानीय निजी महाविद्यालय में आयोजित किया गया । पूरा प्रशिक्षण वर्ग तीन सत्रों में संपन्न हुआ ।प्रथम सत्र एवं कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता की पूजन वंदन से प्रारंभ हुआ ।प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि आरूषेन्द्र शर्मा, क्षेत्रीय विभाग प्रचार प्रमुख स्वदेशी जागरण मंच मध्य भारत प्रांत रहे, कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि अमित सौगानी, कर सलाहकार चेयरपर्सन चैम्बर आफ कामर्स गुना रहे । मुख्य अतिथि श्री शर्मा ने स्वदेशी विचार मंच की अवधारणा व युगानुकुल परिस्थितियों में स्वदेशी को अपनाने पर प्रकाश डाला ।इसके साथ ही श्री शर्मा नेकहा की देशी उत्पादों के प्रचार-प्रसार उनकी गुणवत्ता का प्रचार प्रसार लगभग साढ़े तीन लाख गांवों तक स्वदेशी जागरण मंच देश की मुद्रा को देश में ही रोकने के लिए ताकि मल्टीनेशनल विदेशी कंपनियां जो अपने उत्पादों को हमारे देश में बेचकर हमारी मुद्रा को भारत में ही रोका जा सके ऐसा प्रयास स्वदेशी जागरण मंच कर रहा है।अपने विशिष्ट अतिथि के उद्बोधन में अमित सौगानी ने कहा कि पहले हमारे देश में डालर और रुपये में कोई अंतर नहीं था वर्तमान में रूपये के मुकाबले डालर का मूल्य बहुत बड़ा गया है इसका मुख्य कारण हमारी गलतियां ही है ।चीन में 99%उनकी ही भाषा बोली जाती है उनका सर्च इंजन भी उनका स्वयं का उपयोग करते हैं जबकि हम विदेशी भाषा, विदेशी सामानों की खरीदारी कर अपने देश को नुक़सान कर रहे हे अब वक्त है कम से कम 30दिनो तक सिर्फ स्वदेशी वस्तुओं को हीअपनायेंगे तो निश्चित ही डालर के मुकाबले रूपये को मजबूत कर देश को भी मजबूत करेंगे।कार्यक्रम के द्वितीय सत्र के अतिथी दिनेश अग्रवाल, प्राचार्य शारदा विद्या निकेतन ने स्वदेशी के महत्व व पं.दीनदयाल उपाध्याय जीके एकात्मवाद विषय पर विचार रखे ।कार्यक्रम के अंतिम व तृतीय सत्र में स्वदेशी जागरण मंच के प्रांतीय प्रचार विभाग प्रमुख प्रमोद जी दुबे ने कहा कि किसी भी संस्था के प्रति हमारा समर्पण ही संस्थान का उत्थान, परिवार का उत्थान,समाज का उत्थान और राष्ट्र का उत्थान निहित होता है स्वावलंबी भारत में हमें युवाओं का सही मार्गदर्शन करके उनकी शक्ति को सही दिशा में मोड़ना है, स्वदेशी उत्पाद को अपनाकर ही हम देश को समृद्ध बना सकते हैं, हमारे आचरण और व्यवहार में भी स्वदेशी झलकना चाहिए ।कार्यक्रम का संचालन मोनू शर्मा,सह विभाग संयोजक ने किया ।अंत में आभार संजय तिवारी विभाग मेला प्रभारी ने आगामी स्वदेशी वस्तुओं के मेला की जानकारी के साथ व्यक्त किया ।इस कार्यक्रम में स्वाबलंबी भारत अभियान के 13अन्य संगठनों व स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में ,गायत्री परिवार की कार्यकर्ता गोष्ठी तहसील संगठन द्वारा ग्राम खंडलाई जागीर के गायत्री चेतना केंद्र में

Next

भैंसाना महायज्ञ के बाद ,श्री सत्यनारायण जी की कथा के साथ आज संपूर्ण समापन

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER