अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में ,गायत्री परिवार की कार्यकर्ता गोष्ठी तहसील संगठन द्वारा ग्राम खंडलाई जागीर के गायत्री चेतना केंद्र में

शकील खान मनावर से 9755 4987 52मनावर। जिला धार।। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में तहसील संगठन द्वारा ग्राम खंडलाई जागीर के गायत्री चेतना केंद्र में गायत्री परिवार की कार्यकर्ता गोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि डा.धन्नालाल पाटीदार, सहदेव पाटीदार के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर देवपुजन किया गया।गोष्ठी में कार्यकर्ता गिरधारी लाल मालवीय कहा की घर, परिवार में नई पीढ़ी के बच्चो के नामकरण, मुंडन, अन्नप्राशन, विद्या आरंभ, जन्म दिवस संस्कार कराने के साथ ही रूढ़िवादी परंपराओं को दूर करने के बारे में गायत्री परिवार का चिंतन दिया।प्रवीण पाटीदार ने वृक्षारोपण का महत्व बताते हुए कहा की आगामी समय के लिए सभी परिजन अपने खेत में अभी से पौधे तैयार करके रखे एवं आने वाली हरियाली अमावस्या पर हमे हजारों पौधे एक साथ लगाएं।

तहसील संयोजक सहदेव पाटीदार ने कहा की प्रत्येक शाखा में नियमित सामूहिक साधना की जाय। घर घर में यज्ञ किए जाय। माताजी की जन्म शताब्दी के लक्ष्य और उद्देश्य के बारे मे बताते हुए सभी कार्यकर्ताओं से सभी कार्य समय पर करने के संकल्प दिलाए। इस अवसर पर प्रत्येक व्यक्ति को 5 पौधे लगाकर उन्हें बड़े करने का संकल्प दिलाया गया। डा.धन्नालाल पाटीदार ने कहा कि सभी परिजनों को गायत्री जयंती से एवम गुरुपूर्णिमा से चालीस दिवसीय अनुष्ठान प्रारंभ करना है।जिसमे अस्वाद व्रत करे, साथ ही मंत्र लेखन भी करना है। गोष्ठी में बादल भालके, तुकाराम मंडलोई, ने भजन प्रस्तुत किए। प्रतापसिंह अंचल, पदमसिंह वास्केल, सागर मंडलोई, टंटू किराड़े, भोलू भाई राठौड़, ओंकार कनेल, एवम ग्राम खंडलाई, टेमरिया, सीतापुरी, देवरा, चिराखान, लुन्हेरा सड़क आदि गांवों के गायत्री परिजन उपस्थित रहे। अन्त में भारत मंडलोई ने आभार माना।