कसरावद कीकसरावद तहसील के ग्राम कोगावा में तेज आंधी-बारिश से किसान की बैलगाड़ी क्षतिग्रस्त, बिजली के खंभे गिरे

रिपोर्टर नवीन रायली कसरावद। कसरावद तहसील में रविवार सुबह अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दीं। ग्राम कोगावां निवासी किसान सुमेर पिता बाबू अपने खेत पर गए हुए थे। उनकी बैलगाड़ी खेत के पास खड़ी थी। इसी दौरान तेज आंधी चलने लगी, जिससे बैलगाड़ी पलट गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में किसान को आर्थिक नुकसान हुआ है। सुमेर ने बताया कि वर्तमान में खेती के कार्यों के लिए बैलगाड़ी का उपयोग किया जा रहा था, ऐसे में गाड़ी के टूटने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ेगा।वहीं, ग्राम कोगावां के ही किसान कमलेश अपने खेत में कपास की जुताई के लिए गए थे। जुताई के दौरान बैलों को हांकते समय तेज हवा के कारण बैल अचानक घबरा गए और बेकाबू होकर भागने लगे। इस दौरान बैलों ने कमलेश को टक्कर मार दी, जिससे वे जमीन पर गिर गए और उनके सिर में चोट लग गई। हालांकि चोट गंभीर नहीं बताई जा रही है।तेज आंधी और बारिश के कारण क्षेत्र में कई स्थानों पर बिजली के खंभे भी गिर गए, जिससे विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई। अचानक बदले मौसम से किसानों को नुकसान उठाना पड़ा और जनजीवन भी प्रभावित हुआ।