Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Guna

जेसीआई गुना सेंट्रल द्वारा मेगा रक्तदान शिविर का सफल आयोजन, 100 से अधिक यूनिट रक्त संग्रहित

By Mohan Sharma
June 15, 2026 1 Min Read
0

गुना। जेसीआई गुना सेंट्रल द्वारा विश्व रक्तदान दिवस के उपलक्ष्य में मानस भवन में मेगा रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस शिविर में समाज के विभिन्न वर्गों के नागरिकों, युवाओं एवं जेसीआई सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया।

शिविर में 102 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी सिद्ध होगा। रक्तदाताओं में युवाओं के साथ-साथ महिला सदस्यों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई।

शिविर में पधार कर गुना कोलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने सभी को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही आयोजन में डॉ. जी के लाहोटी, डॉ. जी के शर्मा, डॉ. स्वाति गोयल एवं समाजसेवी आर एन यादव की गरिमामय उपस्थिति रही।

शिविर के सफल संचालन में प्रोजेक्ट डायरेक्टर जेसी गौरव अग्रवाल (सोनखरा), प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर जेसी प्रतीक कात्याल, NBCJ को-ऑर्डिनेटर जेसी नवनीत मंगल का विशेष योगदान रहा।

संस्था के अध्यक्ष जेसी अश्वनी अग्रवाल, सचिव जेसी एकांश मंगल एवं कोषाध्यक्ष जेसी अंकित जैन ने इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी रक्तदाताओं, ब्लडबैंक टीमअग्रज ग्रुप एवं आईसीएआई गुना का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

रक्तदान महादान – आओ बने किसी के चेहरा की मुस्कान

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

भैंसाना महायज्ञ के बाद ,श्री सत्यनारायण जी की कथा के साथ आज संपूर्ण समापन

Next

सोमवार को आयोजित होंगे जनकल्याण शिविरपात्र हितग्राहियों को मिलेगा शासन की योजनाओं का लाभ

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER