Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Khargoun

कसरावद की नेशनल हाईवे के ग्राम मुंकदपुरा के खले में टूरिस्ट यात्रियों को खाना खाने के बाद गंदगी फैलाने को लेकर दो पक्षों में विवाद तीर्थयात्रियों और ग्रामीणों के बीच जमकर मारपीट 12 घायल

By Mohan Sharma
June 14, 2026 2 Min Read
0

रिपोर्टर नवीन रायली खरगोन जिले के बलकवाड़ा थाना क्षेत्र के खलटाका पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम मुकुंदपुरा में नेशनल हाईवे के पास एक खले में टूरिस्ट यात्रियों के द्वारा खाना बनाने खाने और गंदगी फैलाने की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया इस मारपीट में दोनों पक्षों के करीब बारह लोगों को चोटें आई है जिसमें से पांच गंभीर घायल हे जिन्हें इलाज के लिए बड़वानी जिला चिकित्सालय रेफर किया गया हे घटना को लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हे परिसर के मालिक दिनेश पटेल और ग्रामीण पक्ष के अनुसार चार धाम की यात्रा से लौट रहे कुछ यात्री हाईवे के पास एक खले में परिसर के अन्दर खाना बना रहे थे आरोप है कि कुछ यात्री वहां शराब भी पी रहे थे जब वही सुमनबाई नामक महिला और दिनेश पटेल ने उन्हें खाना खाने के बाद दोना-पत्तल और कचरा दूसरी जगह फेंकने तथा गंदगी न फैलाने की समझाइश दी थी लेकिन खाना बनाने के कुछ देर बाद जब कचरा नहीं उठाया तो उनको कचरा फेंकने की बात कही इसमें ट्रैवलर बस में सवार यात्री भड़क गए यात्रियों ने महिला सुमनबाई के साथ झूमाझटकी शुरू कर दी जब दिनेश पटेल बीच-बचाव करने पहुंचे तो यात्रियों ने उन पर पीछे से हमला कर दिया शोर सुनकर जब अन्य ग्रामीण बचाने आए तो यात्रियों ने उनके साथ भी मारपीट की जिससे ग्रामीण पक्ष के लोग घायल हो गए

।वहीं दूसरी ओर पुणे महाराष्ट्र लौट रहे ट्रेवलर के यात्रियों के पक्ष का कहना है कि वे आगरा से चार धाम की यात्रा पूरी कर पुणे वापस जा रहे थे उन्होंने मुकुंदपुरा में मकान मालिक से पूछकर गाड़ी रोकी और खाना बनाया यात्रियों का दावा है कि वे खाना खाने के बाद वहां सफाई ही कर रहे थे तभी एक स्थानीय व्यक्ति आया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।यात्रियों के अनुसार हमलावरों ने सुजाता नामक महिला और बीच-बचाव करने आई भाग्यश्री के साथ जमकर मारपीट की इसके बाद ग्रामीणों ने पास की एक कंपनी से और लोगों को बुला लिया जो हाथ में लाठियां और लोहे की रॉड लेकर आए थे इस हमले में भाग्यश्री के सिर और पैर में गंभीर चोटें आई जबकि अजिंक्य नामक युवक की जांघ पर चाकू से वार किया गया युवराज नामक एक अन्य युवक के सिर और पीठ पर चोटें हे यात्रियों ने आरोप लगाया कि इस अफरा-तफरी में उनकी सोने की चेन और मंगलसूत्र भी कहीं गिर गए घायल यात्री किसी तरह गाड़ी में बैठकर ठीकरी अस्पताल पहुंचेघटना की सूचना मिलते ही खलटाका पुलिस चौकी बल मौके पर पहुंचा पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर ली है और घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया था हाईवे पर हुई इस सनसनीखेज मारपीट के मामले में पुलिस बारीकी से जांच कर रही हे

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

आगामी त्योहार मोहर्रम को देखते हुए शांति समिति की मीटिंग रखी गई

Next

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग (स्वस्थ एवं सक्रिय वृद्धावस्था के लिए योग)” का संदेश दे रहा है गायत्री मंदिर गुना का विशेष योग अभियान* सही मार्गदर्शन में किया गया योग से वैज्ञानिक, स्वास्थ्य संबंधी, सामाजिक और आध्यात्मिक लाभ हमें पूर्ण रूप से मिलते हैं:- योगाचार्य महेश पाल गुना

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER