खून का बदला खून
गब्बर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट

।।आज की युवा पीढ़ी किस दिशा में जा रही है यहां से अंदाजा लगाया जा सकता भविष्य के बारे में इनके पास कोई योजना नहीं है इतनी बड़ी घटना करने के बाद मेरे परिवार बच्चे माता पिता का क्या होगा हम सोच सकते है अब घटना की और चलते हैं अपने दोस्त के खून का बदला लिया उदयनगर युवक की हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार पुलिस के अनुसार पिछले दिनों उदयनगर मेले में युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस पूछताछ में सनसनी खेज खुलासा किया आरोपी गोरेलाल चौहान ने बताया की वह अपने दोस्त की हत्या का बदला लेने के लिए लंबे समय से मौके की तलाश में था उदय नगर मेले में जैसे ही उसे संजय दिखाई दिया तो उसने चाकू से हमला कर दिया पुलिस के मुताबिक आरोपी गोरेलाल निवासी इमलीपुरा को रविवार को बड़वानी जिले के सेंधवा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया वह बाइक से महाराष्ट्र भागने की फिराक में था पुलिस लगातार पीछा कर रही थी और रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से उसकी लोकेशन ट्रेस की गई स्थानीय पुलिस के सहयोग से घेरा बंदी कर उसे पकड़ लिया गया एक विवाह समारोह के दौरान नाचने की बात पर विवाद हुआ था उसके मित्र सुमित निवासी लाइन पूरा (काटकूट) जिला खरगोन की हत्या हो गई थी आरोपी का आरोप है कि इस घटना में मेरे दोस्त की हत्या हो गई थी उसी का बदला लेने के लिए संजय कन्नौजे पर चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया गंभीर रूप से घायल संजय कन्नौजे निवासी मगरादे को उदय नगर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया घटना के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश में उसके रिश्तेदारों के यहां दबीश दी जहां से पता चला आरोपी आया जरूर था लेकिन यहां से चला गया बाइक से भाग निकला था बागली एसडीओपी संजय सिंह बेस के निर्देशन में पुलिस टीम ने लगातार निगरानी और तकनीकी के आधार पर आरोपी को सेंधवा से गिरफ्तार कर लिया उदय नगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया आरोपी गोरेलाल के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू एवं बाइक को जप्त कर लिया गया है आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया