पुलिस मुख्यालय के द्वारा आलीराजपुर को 04 वाहन आबंटित किये गये

SJ न्यूज़ mp से आलीराजपुर जिला ब्यूरो मोहसिन मंसूरी की खबर*आलीराजपुर – पुलिस अधीक्षक आलीराजपुर श्री रघुवंश सिंह ने बताया कि जिला पुलिस आलीराजपुर को पुलिस मुख्यालय भोपाल के द्वारा शासकीय वाहन प्रदाय किये गये हैं। जिसमे 03 बोलेरो नियो एवं 01 ट्रक वाहन सम्मिलित है।

पुलिस अधीक्षक श्री रघुवंश सिंह द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया गया एवं वाहनों को निम्नानुसार आबंटन किया गया है-✅ बोलेरो नियो वाहन आवंटित :* एसडीओपी जोबट* एसडीओपी आलीराजपुर* उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा शाखा✅ ट्रक वाहन का उपयोग पुलिस विभाग की प्रशासनिक एवं लॉजिस्टिक आवश्यकताओं हेतु रक्षित केन्द्र केन्द्र के माध्यम से किया जावेगा।नवीन वाहनों के सम्मिलित होने से जिले में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा एवं पुलिसिंग व्यवस्था और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ होगी।इस गरिमामय कार्यक्रम के दौरान श्रीमती ज्योति उमठ बघेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलीराजपुर एवं रक्षित निरीक्षक इनोद रंधावा, उपस्थित थे।
