मनावर में हुआ आम आदमी पार्टी विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन और कार्यालय का उद्घाटन

शकील खान मनावर से 9755 4987 52आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश में नियुक्ति करने के साथ-साथ कार्यकर्ता सम्मेलन प्रदेश भर में आयोजित कर रही है इसी कड़ी में, आज मनावर विधानसभा में सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें दिल्ली से आए सह प्रभारी संजय सिंह राठी जी ने कार्यालय का उद्घाटन किया, साथ ही मनावर के मोहम्मद हुसैन उर्फ बादशाह भाई को जिला उपाध्यक्ष, और शकील भाई पत्रकार को मनावर नगर अध्यक्ष को नियुक्ति पत्र दिए, कार्यक्रम में संजय सिंह राठी जी द्वारा कार्यकर्ताओं को पार्टी के बारे में अवगत कराया और आने वाले चुनाव में आम आदमी पार्टी पूरी ताकत से मैदान में उतरेगी यह विश्वास दिलाया, कार्यक्रम में एसटी विंग प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह जी चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष कटारे जी, धार जोन मीडिया प्रभारी वाहिद शेख जी धार जिला ग्रामीण अध्यक्ष निर्भान सिंह ठाकुर जी,बालूसिंह कनेल, सुनील चौहान, मुन्नालाल भाई, शाहबाज पठान, मुख्तार अहमद, फिरोज खान, अनीश भाई, बबलू भाई, गोलु भाई, अमर सिंह भाई, और भी अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे, कार्यक्रम के अंत में बादशाह भाई ने सभी का आभार व्यक्त किया,