Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Bhopal

भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण के लिए टोकन वितरण व्यवस्था में बदलाव, 13 जून से नए निर्देश लागू

By Mohan Sharma
June 12, 2026 1 Min Read
0

भोपाल। यात्रियों को अधिक सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी आरक्षण सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल ने तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण व्यवस्था में महत्वपूर्ण संशोधन किया है। भोपाल मंडल के सभी आरक्षण कार्यालयों में दिनांक 13 जून 2026 से नई व्यवस्था लागू की जाएगी।नई व्यवस्था के तहत तत्काल आरक्षण के लिए एसी (AC) तथा गैर-एसी (Non-AC) श्रेणियों के टोकनों का वितरण पृथक-पृथक रूप से प्रतिदिन प्रातः 08:00 बजे से किया जाएगा। इससे यात्रियों को टोकन प्राप्त करने में सुविधा होगी तथा आरक्षण प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित एवं पारदर्शी बनेगी।साथ ही सभी आरक्षण कार्यालयों में टोकन वितरण रजिस्टर का संधारण अनिवार्य रूप से किया जाएगा, जिसमें टोकन संख्या एवं यात्री का नाम स्पष्ट रूप से दर्ज किया जाएगा। जिससे व्यवस्था की नियमित निगरानी एवं समीक्षा सुनिश्चित की जा सके।भोपाल मंडल के सभी मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षकों, आरक्षण पर्यवेक्षकों एवं आरक्षण लिपिकों को निर्देशित किया गया है कि वे इन निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें तथा टोकन वितरण प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता न होने दें।भोपाल मंडल यात्रियों को बेहतर, पारदर्शी एवं सुविधाजनक आरक्षण सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।जन सम्पर्क अधिकारीपश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

कलेक्टर के निर्देश पर मटमैले पानी की समस्या का त्वरित समाधान, नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची

Next

पुलिस मुख्‍यालय के द्वारा आलीराजपुर को 04 वाहन आबंटित किये गये

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER