2100 भव्य कलश यात्रा के साथ 501 थालियों से हुआ महा आरती का नियोजन
रमाकांत मोरे

जयपुर श्री श्याम सरकार के रथ की महाआरती पितल फैक्ट्री श्री राधा दामोदर जी मंदिर परिसर से रवाना होकर कलश यात्रा शास्त्री नगर के खंडेलवाल कॉलेज में पहुची यह तीन दिवसीय आयोजित कार्यक्रम में भजन संध्या एवं 501 थालियों महा आरती का नियोजन संपन्न हुआ । इसका लाभ सभी श्याम प्रेमियों ने लिया। समाजसेवी सुरेश पाटोदिया ने जानकारी देते हुए बताया की प्रतिवर्षा अनुसार ईस वर्ष भी श्री श्याम भजन एवं महा आरती का कार्यक्रम संपन्न हुआ ।

इस कार्यक्रम में राजकीय एवं सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाले श्रद्धालुओं ने श्याम भजन एवं महा आरती का लाभ लिया श्री श्याम भजन संध्या परिवार सेवा समिति के 34 वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर मातृशक्ति ने पारम्परिक वेशभूषा में 2100 मंगल कलश धारण कर भव्य कलश शोभायात्रा की *पाटोदिया परिवार द्वारा मयुर कॉम्प्लेक्स, कांवटिया हॉस्पिटल के पास शास्त्रीनगर, जयपुर* में आयोजित विशाल मंच पर *सुसज्जित रथ में विराजित श्याम सरकार एवं मंगल कलशों की विभिन्न समाज के गणमान्य महानुभावों, साधु-संत, महंत, राजनेता गण, समाजसेवियों,व्यापार एवं उद्योग जगत के प्रख्यात गणमान्य अतिथियों द्वारा 501 थालियों में दीप प्रज्वलित कर महाआरती उतारी जाएगी* ।

इस भव्य कार्यक्रम का निमंत्रण समाजसेवी सुरेश पाटोदिया ने महाआरती का निमंत्रण समाजसेवीका गीता गुप्ता को देकर श्याम भजन एवं महा आरती कार्यक्रम में उपस्थित रहने का आग्रह किया गया ।श्री श्याम सरकार के रथ की महाआरती की गई।