Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Dhar

मां रेवा तट पर स्वच्छता अभियान, केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने दिया जनभागीदारी का संदेश

By Mohan Sharma
October 4, 2026 2 Min Read
0

शकील खान मानवर धार

मनावर : –सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं इसी क्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मनावर विधानसभा के सिंघाना मंडल अंतर्गत सेमल्दा घाट पर स्वच्छता अभियान एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर तथा विशेष अतिथि ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के संभाग समन्वयक डॉ. राज बरफा, भाजपा ग्रामीण धार जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार सहित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने मां नर्मदा मंदिर परिसर और सेमल्दा घाट पर श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम से पूर्व अतिथियों ने मां नर्मदा मंदिर में दर्शन-पूजन एवं आरती कर विश्व कल्याण की प्रार्थना की। केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी अभियान या पखवाड़े तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे जनभागीदारी के माध्यम से जीवनभर की आदत और जिम्मेदारी बनाना होगा। वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए सरकार के प्रयासों के साथ नागरिकों की सक्रिय भागीदारी भी आवश्यक है। प्रत्येक नागरिक स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और समाजहित के कार्यों में योगदान देकर राष्ट्रनिर्माण में सहभागी बने। भाजपा ग्रामीण धार जिला मीडिया प्रभारी विजय राठौर सिघाना ने बताया कि कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेंद्र परिहार, जिला मंत्री सदाशिव बरफा, जिला सह मीडिया प्रभारी अंकित शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य कपिल सोलंकी, गणेश जर्मन, नगर पालिका अध्यक्ष अजय पाटीदार, सचिन पांडे, ‘सेवा ही मेरा योगदान’ विधानसभा प्रभारी सुरेश साद, कार्यक्रम संयोजक दिनेश लछेटा पीपलाद, गोपाल पाटीदार सिरसाला मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड समन्वयक भुवान सिंह गहलोत , ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति नवांकुर संस्थाएं सीएमसीएल डीपी छात्र-छात्राएं व सेमल्दा घाट समिति जनपद पंचायत समस्त पदाधिकारी गण ग्राम पंचायत ग्रामवासी सहित, भाजपा जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे..! दिनांक 3/10/2026फोटो… 1

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

सोंडवा जनपद पंचायत वार्ड क्रमांक 18 में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी की बड़ी जीत, 590वोटों से भाजपा प्रत्याशी को हराया

Next

2100 भव्य कलश यात्रा के साथ 501 थालियों से हुआ महा आरती का नियोजन

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER