बुरहानपुर गायत्री शक्तिपीठ प्रांगण में 8 अक्टूबर को आयोजित होगा पितृपक्ष में पितरों स्मृति में दीप दान यज्ञ

‘ सुरज दहे बुरहानपुर अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक परम पूज्य पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी की जयंती और पितृ श्रद्धा सुमन श्रद्धांजलि के अंतर्गत आगामी 8 अक्टूबर 2026 (गुरुवार) को संध्या 7:30 बजे ‘दिवंगत पितरों की स्मृति में दीप दान यज्ञ’ का भव्य आयोजन गायत्री शक्तिपीठ प्रांगण, बुरहानपुर में किया जाएगा।इस आध्यात्मिक और धार्मिक अनुष्ठान के मुख्य अतिथि सेंधवा से पधार रहे पंडित श्री मेवालाल जी पाटीदार होंगे। कार्यक्रम में 108 जोड़ों के साथ दीप दान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने सभी आत्मिक परिजनों और क्षेत्रवासियों से आव्हान कीया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम में शामिल हों, अपने घर से एक दीपक साथ लेकर आएं और अपने इष्ट-मित्रों व पड़ोसियों को भी आमंत्रित कर दिवंगत आत्माओं की आत्म-शांति के इस पुण्य कार्य को सफल बनाएं। कार्यक्रम के पश्चात भोजन प्रसाद की भी व्यवस्था रहेगी। इस आयोजन को सफल बनाने हेतु गायत्री शक्तिपीठ पर आयोजित बैठक ने सुंदरलालजी चौधरी, नारायण पाटिलजी, दीपक कापड़ियाजी,मनोज तिवारी राजेश पटेल, दिनेश सुगंधी, मेघराज महाजन, प्रशांत त्रिवेदी, विजय पेशवानी, जय चौधरी और समस्त परिजन विशेष रूप से उपस्थित हुए
