विश्व शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक संसद एवं शिक्षक सम्मान समारोह आज

इंदौर /संजय मौर्य/आत्मनिर्भर शिक्षक सन्दर्भ समूह द्वारा विश्व शिक्षक दिवस के अवसर पर आज शिक्षकों के अधिकार और कर्तव्य पर केंद्रित शिक्षक संसद का आयोजन किया जा रहा है. आयोजन समिति की ओर से समूह की जिला समन्वयक शीला बड़ोदिया और सह समन्वयक कमलेश यदुवंशी ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि 5 अक्टूबर 1966 को यूनेस्को की ओर से शिक्षकों की गरिमा प्रतिष्ठापन के लिए प्रस्तुत की गई अनुशंसाओं पर विचार विमर्श करने के लिए दुनियां के 108 देशों में विश्व शिक्षक दिवस मनाया जाता है. शिक्षक सन्दर्भ समूह द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आज होने वाली शिक्षक संसद में इंदौर जिले के साथ अनेक जिलों के शिक्षक प्रतिनिधि सहभागिता करेंगे. जिला समन्वयक शीला बड़ोदिया के अनुसार कार्यक्रम में शिक्षकों के मार्गदर्शन के लिए एवं, इंदौर उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी शिक्षाविद श्री अनिल त्रिवेदी ,प्राचार्य श्रीमती सपना भदोरिया, श्रीमती सविता लालगे आत्मनिर्भर शिक्षक सन्दर्भ समूह के संस्थापक डॉ दामोदर जैन ,भोपाल को सादर आमंत्रित किया गया है.

आयोजन समिति की सह समन्वयक कमलेश यदुवंशी ने बताया कि शैक्षिक संगोष्ठी / शिक्षक संसद में शिक्षक केअधिकारऔर कर्तव्य विषय पर इंदौर के शिक्षक विक्रम पंवार, , रेखा काठेरिया ,रानी सिंह, कमलेश यदुवंशी, विष्णु सनवर ,सैय्यदा गुलरेज खान , सुनीता वास्केल सहित प्रतिभा प्रजापति (खरगोन) द्वारा विचार व्यक्त किए जाएंगे . पदाधिकारी ने बताया कि समूह की ओर से उपस्थित सभी शिक्षकों के उत्साहवर्धन और मनोबल बढ़ाने के लिए सभी को शिक्षाविद गिजु भाई शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया जाएगा.