तड़वी भील समाज की महत्वपुर्ण बैठक संपन्न

रमाकांत मोरे बुरहानपुर। जिले के महलगुलारा गांव में पांच पीर शाह बाबा दरगाह के समीप तड़वी भील समाज संगठन मध्यप्रदेश की ओर से समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में तड़वी भील समाज ने महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की, इस दौरान जिला समिति का गठन कर घोषणा की, भारत सरकार की दूसरे चरण की गणना को लेकर चर्चा की गई। इसके साथ ही समाज में रोजगार, स्वास्थ्य और शिक्षा की वर्तमान स्थिति तथा इन क्षेत्रों में समाज के विकास को लेकर महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।औतड़वी भील समाज संगठन मध्यप्रदेश ने समाज के सभी युवा, वरिष्ठजन और जनप्रतिनिधि बैठक में शामिल हुए, सभी ने एकजुट होकर समाजहित में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने की बात कही है।
