Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Burhanpur

वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026

By Mohan Sharma
October 4, 2026 4 Min Read
0

रमाकांत मोरे गोरखपुर, उत्तर प्रदेश वरिष्ठ पत्रकार, इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं ‘बेबाक सहाफी’ समाचार पत्र के प्रधान सम्पादक सेराज अहमद कुरैशी को उनके पत्रकारिता क्षेत्र में योगदान, संगठनात्मक दायित्वों के निर्वहन, सामाजिक सरोकारों तथा व्यापक मानवीय दृष्टिकोण के लिए ‘महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026’ से सम्मानित किया गया।एम.ए. एकेडमी, तुर्कमानपुर में गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर राष्ट्रभक्ति, सामाजिक सद्भाव और महापुरुषों के विचारों को अभिव्यक्त किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सर्व जनकल्याण संकल्प पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. कुलदीप पांडेय ने सेराज अहमद कुरैशी को सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्हें पत्रकारिता और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका के लिए शुभकामनाएं दी गईं।सेराज अहमद कुरैशी का पत्रकारिता जीवन समाचारों के प्रकाशन तक सीमित नहीं रहा है। उन्होंने पत्रकारिता को समाज, लोकतंत्र और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को सामने लाने का माध्यम माना है। पत्रकारों की समस्याओं, उनके सम्मान, सुरक्षा, स्वाभिमान और अधिकारों से जुड़े विषयों को लगातार उठाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषताओं में शामिल रहा है।एक पत्रकार के रूप में स्थानीय घटनाओं से लेकर व्यापक सामाजिक विषयों तक उनकी रुचि रही है। समाचारों को जनहित के दृष्टिकोण से देखने तथा समाज के विभिन्न वर्गों की आवाज को सामने लाने का प्रयास उनके कार्यों में दिखाई देता है। यही कारण है कि पूर्वांचल की पत्रकारिता में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है।सेराज अहमद कुरैशी की कार्यशैली में सक्रियता और निरंतरता को प्रमुख स्थान दिया जाता है। पत्रकारिता के साथ-साथ संगठनात्मक कार्यक्रमों, पत्रकार सम्मेलनों, सामाजिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े अभियानों में उनकी भागीदारी रही है। एक साथ विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठन की गतिविधियों को गति देना उनकी कार्यक्षमता का महत्वपूर्ण पक्ष है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में देश के अलग-अलग क्षेत्रों में कार्यरत पत्रकारों और संगठन के पदाधिकारियों से संपर्क बनाए रखना तथा स्थानीय समस्याओं को समझकर उन्हें उचित मंच तक पहुंचाने का प्रयास उनकी कार्यशैली का हिस्सा है । सेराज अहमद कुरैशी के व्यक्तित्व का एक महत्वपूर्ण पक्ष उनकी सहजता और विनम्रता है। पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय रहते हुए उन्होंने अपने संपर्कों का विस्तार किया है। विभिन्न सामाजिक और पत्रकार संगठनों से जुड़े लोगों के साथ संवाद और समन्वय उनकी कार्यशैली में दिखाई देता है। उनके व्यक्तित्व में एक ओर पत्रकारिता की सक्रियता है तो दूसरी ओर सामाजिक सरोकारों के प्रती संवेदनशीलता भी है। पत्रकारों के अधिकारों और सम्मान से जुड़े विषयों पर निरंतर आवाज उठाने की उनकी भूमिका ने उन्हें पत्रकारिता जगत में एक सक्रिय संगठनकर्ता के रूप में स्थापित किया है। सेराज अहमद कुरैशी की सार्वजनिक गतिविधियों में सामाजिक सद्भाव और मानवीय मूल्यों को विशेष महत्व मिलता है। विभिन्न समुदायों के बीच आपसी भाईचारा, सम्मान और संवाद को मजबूत करने की सोच उनके सामाजिक सरोकारों का हिस्सा रही है।महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री के नाम से प्रदान किया गया राष्ट्र गौरव सम्मान ऐसे समय में विशेष महत्व रखता है, जब समाज में सत्य, सादगी, सद्भाव, जिम्मेदारी और राष्ट्रहित जैसे मूल्यों की प्रासंगिकता पर लगातार चर्चा होती है।एक वरिष्ठ पत्रकार और पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में सेराज अहमद कुरैशी पत्रकारिता और समाज के बीच संवाद का सेतु बनाने की भूमिका निभाते रहे हैं। उनका प्रयास रहा है कि पत्रकारों की समस्याएं केवल पत्रकार संगठनों तक सीमित न रहें, बल्कि संबंधित प्रशासनिक एवं सामाजिक मंचों तक भी पहुंचें।पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से जुड़े मामलों में आवाज उठाना, पत्रकारों को संगठित करना तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता पैदा करना उनके संगठनात्मक कार्यों का प्रमुख हिस्सा रहा है।सम्मान समारोह में गोल्ड मेडलिस्ट एडवोकेट मोहम्मद राफे, गायत्री परिवार के मुख्य ट्रस्टी डॉक्टर दीनानाथ सिंह, संस्था के डायरेक्टर डॉक्टर मोहम्मद आकिब अंसारी, प्रधानाचार्या सीमा प्रवीन, उप प्रधानाचार्या निदा फातमा, पत्रकार राजकुमार आर्य, मुनाजिर हसन, फैजान सरवर, तबरेज सिद्दीकी, पत्रकार सुशील सिंह, नेहाल सिंह, मोहम्मद समीर, राज कौशिक सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।सम्मान प्राप्त करने के बाद सेराज अहमद कुरैशी ने इसे व्यक्तिगत उपलब्धि के साथ-साथ पत्रकारिता और समाज के प्रति जिम्मेदारी बढ़ने का अवसर माना। उनके लिए यह सम्मान पत्रकारिता के क्षेत्र में जनहित, पत्रकार हित और सामाजिक सरोकारों के प्रति निरंतर सक्रिय रहने की प्रेरणा के रूप में देखा जा रहा है।पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी सक्रियता, संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में दायित्व निर्वहन, सामाजिक विषयों के प्रति संवेदनशीलता और व्यापक सोच ने उन्हें गोरखपुर की पत्रकारिता में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। ‘महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026’ उनके इसी सार्वजनिक योगदान और सक्रिय भूमिका को मिला एक महत्वपूर्ण सम्मान है।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

3 साल बाद दुर्लभ संयोगः पितृ तर्पण के साथ मिलेगी शनि पीड़ा से मुक्ति

Next

तड़वी भील समाज की महत्वपुर्ण बैठक संपन्न

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER