Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Raysen

चिलवाहा में चलती बाइक पर जंगली जानवर का हमला, बुजुर्ग घायल,परिजन और ग्रामीण बता रहे टाइगर, वन विभाग बोला- जांच के बाद ही होगी पुष्टि, सर्चिंग में जुटी टीम, दहशत में ग्रामीण

By Mohan Sharma
October 4, 2026 2 Min Read
0

नरेन्द्र राय रायसेन ।जिले में शुक्रवार देर शाम जंगली जानवर के हमले का मामला सामने आया है। चलती बाइक पर सवार 65 वर्षीय बुजुर्ग पर किसी जंगली जानवर ने हमला कर दिया। घटना में बीना राम बंजारा घायल हो गए। उनके हाथ में गंभीर चोट आई है। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बीना राम बंजारा बाइक से कहीं जा रहे थे। तभी रास्ते में झाड़ियों से निकलकर एक बड़े जंगली जानवर ने उन पर हमला कर दिया। हमले में वे बाइक सहित गिर पड़े। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तो जानवर जंगल की ओर भाग गया।परिजन बोले- टाइगर था घायल के परिजन और ग्रामीण हमलावर जानवर को टाइगर बता रहे हैं। गांव में इस घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में टाइगर की मूवमेंट देखी जा रही है। हालांकि इसकी पुष्टि वन विभाग की जांच के बाद ही हो सकेगी।वन विभाग सर्चिंग में जुटासूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन कर्मियों की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के क्षेत्र में सर्चिंग शुरू कर दी है। जंगली जानवर के पगमार्क की तलाश की जा रही है। ओबेदुल्लागंज वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह कहना मुश्किल है कि हमला टाइगर ने ही किया है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।फिलहाल विभाग ने ग्रामीणों से शाम के समय जंगल क्षेत्र में अकेले न जाने की अपील की है।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

आपदा से निपटने के लिए तैयार होंगे 150 युवाआपदा मित्र, सात दिन तक सीखेंगे बचाव और राहत के गुर,रायसेन में युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण शुरू, पहले दिन युवाओं को सिखाया बाढ़ से बचाव और जल प्रबंधन; होमगार्ड एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने मेरा युवा भारत के सहयोग से किया आयोजन

Next

महालक्ष्मी व्रत की 16 बोल की एक कहानी कथा में छिपा है रायसेन के नीलकंठेश्वर धाम का रहस्य,एक लोटा जल चढ़ाने से मिलता है 1108 लोटे जलाभिषेक का फल, एक बेलपत्र से 1108 बेलपत्र चढ़ाने की मान्यता,राजा मगरसेन की नगरी परपट्टन से जुड़ी है महालक्ष्मी व्रत की प्राचीन कथा, 500 साल से अधिक पुराने स्वयंभू शिवलिंग के दर्शन के लिए पहुंचते हैं श्रद्धालु, आज भी पठार पर मौजूद हैं राजा के महल के अवशेष होने की मा

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER