Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Khargoun

जिला पंचायत वार्ड 19 उपचुनाव में कांग्रेस का कब्जा, भारत यादव 4075 वोटों से विजयी विधायक सचिन यादव की प्रतिष्ठा दाव पर लगी हुई थी

By Mohan Sharma
October 4, 2026 2 Min Read
0

। रिपोर्टर नवीन रायली कसरावद, खरगोन। जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्रमांक 19 के उपचुनाव में कांग्रेस ने बड़ी जीत दर्ज की है। कांग्रेस प्रत्याशी भारत यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी को 4,075 मतों के अंतर से पराजित किया।शनिवार सुबह 8 बजे से कसरावद में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हुई। वार्ड के 75 मतदान केंद्रों पर कुल 22,767 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।प्रारंभिक रुझानों से ही कांग्रेस खेमे में उत्साह देखा गया, जो अंतिम परिणाम तक बरकरार रहा। मतगणना के अंतिम आंकड़ों के अनुसार -• कांग्रेस – भारत यादव : 12,567 वोट • भाजपा – योगेश हरिराम यादव : 8,492 वोट • निर्दलीय – राजाराम खांडे : 1,297 वोट • नोटा : 411 वोट जीत के बाद कसरावद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ कांग्रेस कार्यालय से जय स्तंभ चौराहे तक विजयी प्रत्याशी भारत यादव के साथ एक विशाल रेली निकाल कर जय स्तंभ चौराहे पर भारी आतिशबाजी की और विजयी प्रत्याशी का स्वागत किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

जीत के बाद नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य भारत यादव ने कहा, “ये जीत मेरी नहीं, वार्ड 19 की जनता की जीत है। जनता ने, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने, हमारे नेता विधायक सचिन यादव जी और सभी समर्थकों ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, उसके लिए मैं हृदय से आभारी हूँ। मैं जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा।”इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष परशुराम यादवकांग्रेस नेता एवं विधायक प्रतिनिधि अनिल यादव कसरावद नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह यादव दिलीप सिंह पटेल जनपद अध्यक्ष राजेश बागदरे लोकेंद्र सिंह मंडलोई संजय पटेल गोपालपुरा गोरु पाटीदार लवकुश यादव परमानंद खेड़ेअखिलेश यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और समर्थक मौजूद रहे।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

लेपा में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित

Next

आपदा से निपटने के लिए तैयार होंगे 150 युवाआपदा मित्र, सात दिन तक सीखेंगे बचाव और राहत के गुर,रायसेन में युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण शुरू, पहले दिन युवाओं को सिखाया बाढ़ से बचाव और जल प्रबंधन; होमगार्ड एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने मेरा युवा भारत के सहयोग से किया आयोजन

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER