लेपा में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित

। रिपोर्टर नवीन रायली* सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 2 अक्टूबर को ग्राम लेपा स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती हितग्राहियों का सम्मान किया गया तथा बच्चों की परवरिश, पोषण और सही देखभाल को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती निर्मला केवट ने गर्भवती महिलाओं एवं उपस्थित नारी शक्ति को बच्चों की नियमित देखभाल, पोषण तथा स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। साथ ही अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से आंगनवाड़ी भेजने की अपील की गई, ताकि उन्हें शासन की विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ मिल सके।कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सरकारी सेवाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी गई। ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि जनप्रतिनिधि श्री आसाराम केवट सहित भारतीय जनता पार्टी पूर्वी मंडल के श्री लखन केवट, श्री दिलीप केवट, श्री महेश केवट एवं श्री मोनू केवट उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आशा कार्यकर्ता श्रीमती रेखा गोयल, संगीता गोयल, श्वेता केवट सहित ग्राम की नारी शक्ति एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।