सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम संपन्न

रमाकांत मोरे बुरहानपुर जिले के शाहपुर नगर में सेवा संकल्प अभियान 2026 अंतर्गत आँगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन महिला बाल विकास विभाग बुरहानपुर के जिला कार्यक्रम अधिकारी शुभांगी मुजुमदार एवं शाहपुर परियोजना कार्यालय अधिकारी महेश मेहरा के मार्गदर्शन में आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 14 मे वार्ड क्रमांक 14 मौलाना आजाद वार्ड शाहपुर में गांधी जयंती के दिन दिनांक 2 अक्टुबर शुक्रवार को संपन्न हुआ । कार्यक्रम नगर परिषद शाहपुर अध्यक्ष प्रतिनिधी वीरेंद्र तिवारी के अध्यक्षता में शासन से प्राप्त निर्देशानुसार आयोजित किया गया । जिसमे महिला विकास विभाग की विभिन्न योजनाओ की जानकारी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संध्या सुरवाडे ने जनमानस को दी गई । कार्यक्रम में उपस्थित नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि गोपाल चौधरी , पाषर्दगण , जनप्रतिनिधी एवं वार्ड में निवासरत बच्चों की माताओ सहित वार्डवासी महिलाए और एवं आंगनवाड़ी सहायिका मंगला पाटील उपस्थित थे ।
