गांधी जयंती पर की सफाई

जॉइंट्स ग्रुप का बुरहानपुर सहेली लाइनस क्लब बुरहानपुर के संयुक्त तत्वाधान में रेलवे विभाग के सहयोग से 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर संस्था द्वारा राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर स्वच्छ एवं नशा मुक्त भारत बनाने में एक प्रयास मेरा भी होगा यह शपथ ली गई साथ ही रेलवे स्टेशन परिसर के बाहरी क्षेत्र की सफाई की गई एवं उपस्थित जन मानस को भी स्वच्छ भारत स्वच्छ पर्यावरण बनानेमें अपना सहयोग को भी प्रेरित किया इस अवसर पर रेलवे विभाग से स्टेशन मास्टर श्री विनय मेहता ,मुख्य टिकिट निरीक्षक श्री शकील सिद्दीक़ी ,फेडरेशन ऑफिसर अंजू काटरवार,अध्यक्ष मंगला दुबे, उपाध्यक्ष सरोज ठाकुर प्रशासन संचालक प्रेमलता सांकले,वित्त संचालक इशरत सिद्दीकी मंदा मौरे,कुलदीप पटवा उप स्टेशन प्रबंधक ,सुनील उइके मुख्य बुकिंग पर्यवेक्षक,मेघा डोडवाल स्वास्थ्य निरीक्षक सहित रेल्वे स्टॉफ सदस्य उपस्थित रहे
