महात्मा गांधी जयंती पर ग्रामीण युवाओं ने ग्राम विकास के लिए ग्राम पंचायत चापोरा को किया सचेत

रमाकांत मोरे ग्राम सभा का नहीं हुआ कोरम पुराबुरहानपुर जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत बुरहानपुर के अंतर्गत ग्राम चापोरा मे महात्मा गांधी जी की जयंती के उपलक्ष में एक ग्राम सभा का आयोजन ग्राम के शासकीय माध्यमिक शाला में किया गया । ग्रामसभा में बड़ी संख्या में ग्रामीण युवा अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे । आज की ग्राम सभा में युवाओं ने कई माह से रुके हुए ग्राम विकास कार्य की और ग्राम पंचायत का ध्यान आकर्षित किया । यह ग्राम सभा में ग्राम के विकास हेतु युवाओं ने गहमा गहमी , तिखी बहस कर कड़े शब्दों में कहां की ग्राम चापोरा बस स्टैंड से लेकर शमशान भुमी तक कुछ ग्रामीणों ने रोड किनारे पर अवैध गुमटिया या कच्ची पक्की दुकान खड़ी की है । उस अतिक्रमण को तत्काल निकाला जाए एवं श्री छत्रपती शिवाजी महाराज प्रतिमा के आसपास छोटे बड़े वाहन खड़े रहने से ग्राम की गलियों से आने जाने वालों को मैंन रोड पर आने के लिए गाड़ियां खड़ी रहने से कभी भी छोटी बड़ी दुर्घटना घट सकती है ।

क्या इसका जिम्मेदार चापोरा ग्राम पंचायत या वाहन मालिक होगा । हर वार्डवासियों की समस्या की ओर ध्यान देना चाहिए । धार्मिक स्थलों को महात्व देते हुए जो भी छोटी बड़ी समस्या है उसका निराकरण तत्काल करना चाहिए । आज की ग्राम सभा में ग्रामीणों ने जो भी उचित मानती है उसे पुरा करना चाहिए । ग्राम सभा में उपस्थित चापोरा दापोरा के जनपद सदस्य निखिलेश चौधरी ने मीडिया कर्मी के सवाल पुछने पर बताया की हमारे द्वारा ग्राम के युवाओं की जो भी समस्या है वह हमारे कार्यकाल में हर समस्या का तत्काल निराकरण करेंगे । और युवाओं को ग्राम विकास के लिए आगे लाने का प्रयास करेंगे । ग्राम सभा में उपस्थित ग्राम सरपंच गुरली बाई भीमसिंह , सचिव अनिल महाजन , रोजगार सहायक राजेश कैथवास सहित ग्राम पंचायत के पदाधिकारी सदस्य एवं चापोरा ग्राम के पांचो आंगनवाड़ी केंद्रो की कार्यकर्ताए , ग्राम के युवा वर्ग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।