लालबाग श्रमिक बस्ती का उपस्वास्थ्य केंद्र गंदगी की चपेट में,स्वच्छता अभियानों के दावों पर उठे सवाल

रमाकांत मोरे जिला बुरहानपुर :- उपनगर लालबाग श्रमिक बस्ती में एकमात्र शासकीय /उप स्वास्थ्य केंद्र वर्तमान में भारी अव्यवस्था और गंदगी का शिकार बना हुआ है। एक तरफ जहां जनप्रतिनिधि और नगर निगम स्वच्छता अभियान का ढिंढोरा पीटकर वाह-वाही लूटने में लगे हैं, वहीं जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल उलट नजर आ रही है। *परिसर में खरपतवार का अंबार* स्वास्थ्य केंद्र परिसर के चारों ओर बड़ी-बड़ी घास, और गंदगी फैली हुई है। इमारत की दीवारों की हालत जर्जर हो चुकी है और देख-रेख के अभाव में यह केंद्र खुद बीमार नजर आ रहा है। हैरान करने वाली बात यह है कि केंद्र के बाहर बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगाकर स्वास्थ्य जागरूकता (जैसे निमोनिया लक्षण और सांस अभियान) के संदेश तो दिए जा रहे हैं, लेकिन परिसर की साफ-सफाई पर किसी का ध्यान नहीं है।

मरीजों दिगंबर और नारायण सोनार स्थानीय निवासी इलाज कराने आ रहे मरीजों और स्थानीय नागरिकों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जो जगह लोगों को बीमारियों से बचाने के लिए बनाई गई है, वही जगह खुद गंदगी और संक्रमण का केंद्र बनी हुई है। मरीजों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र का गंदगी मुक्त होना बेहद जरूरी है ताकि यहां आने वाले लोग अतिरिक्त बीमारियों की चपेट में न आएं। *जनप्रतिनिधियों और नगर निगम से जल्द सफाई की मांग*स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि कागजी अभियानों और फोटो-सेशन से बाहर निकलकर जिम्मेदार अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि इस उप स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली पर ध्यान दें और तुरंत परिसर की व्यापक साफ-सफाई करवाएं।