स्व. माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर भाजपा नेताओं ने किया नमन, विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी बोले- उनके विचार आज भी हैं प्रेरणादायक, भाजपा श्रीराम परिसर में आयोजित हुआ श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम, बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

नरेन्द्र राय रायसेन। भाजपा में श्रीराम परिसर में बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ नेता स्व. माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांची विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं विकास पुरूष पूर्व मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और नमन किया।इस दौरान विधायक डॉ. चौधरी ने कहा कि स्व. माधवराव सिंधिया एक कुशल जननेता थे। उनके विचार और कार्य आज भी हम सबके लिए प्रेरणास्रोत हैं। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत सिंह बबलू मीणा , भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जमना सेन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दातार सिंह मीणा, मंडल अध्यक्ष वीर सिंह लोधी, रामलीला मेला समिति अध्यक्ष बृजेश चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।कार्यक्रम में पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष वीर सिंह पटेल, राजेंद्र राज मीणा, राजेंद्र सिंह राजू राठौर अंशुल शर्मा, भगवानदास लोहट, एल्डरमैन जगदीश अहिरवार, विश्वास रैकवार, लीलाकिशन मीणा, गोविंद वैष्णव महाराज, हर्ष पटेल, विकास लोहट, विवेक लोहट, राधेश्याम अहिरवार, बबलू चौधरी, राहुल कुशवाह, प्रदीप गढ़वाल, तनवीर राठौरिया, बनवारी लाल मीणा, प्रेमचंद अहिरवार, बारेलाल सूर्यवंशी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।