अंतर्राष्टरीय वृद्धजन दिवस पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत वरिष्ठ जनों को बताये अपने हक़ और अधिकार

रमाकांत मोरे बुरहानपुर नि.प्र. – म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय विधि सक्सेना प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय के मार्गदर्शन में एवं प्रेमदीप सांकला व्यवहार न्यायाधीश / सचिव की उपस्थिती में तथा अनुपमा मुजाल्दे जिला विधिक सहायता अधिकारी के समन्वय से जिला न्यायालय में अंतर्राष्टीय वृद्धजन दिवस पर विधिक साक्षरता शिेविर का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ प्रेमदीप सांकला सचिव / व्यवहार न्यायाधीश द्वारा दीप प्रज्वल्लन कर किया गया । उक्त कार्यक्रम में बुरहानुपर जिले के पेंशनर वरिष्ठजन उपस्थित हुए । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रेमदीप सांकला द्वारा कानून में वर्णित वृद्धजनों के अधिकारों से वरिष्ठजनों को अवगत कराया गया । श्री सांकला द्वारा वरिष्ठजनो के कानूनी अधिकार, भरण-पोषण एंव कल्याण अधिनियम 2007 के प्रावधानों, अधिकारों, हकों, निःशुल्क विधिक सहायता, हेल्पलाईन नं0 15100, को सरल भाषा में व्यक्त कर जानकारी दी गई । उक्त कार्यकम में सुश्री अनुपमा मुजाल्दे, जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण का गठन, उद्देश्य, आदि विषय पर विस्तृत जानकारी दी एवं कार्यक्रम का संचालन किया गया । उक्त कार्यकम में जिला बुरहानपुर के वरिष्ठजन पेंशनरगण,पेंशनर एसोसिएशन अध्यक्ष एवंपीएलव्ही अताउल्ला खान ,वरिष्ठ पैरालीगल वालेटियर राजेन्द् सलूजा, महेन्द्रजैन, डॉ० किरणसिंह, रजनी गटटानी आदि वरिष्ठजन उपस्थित हुए ।