राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा के अंतर्गत विद्यार्थियों ने किया पॉलिटेक्निक कॉलेज का औद्योगिक भ्रमण

परासिया।* राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत परासिया विधानसभा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवपुरी के छात्र छात्राओं ने औद्योगिक भ्रमण कार्यक्रम के दौरान पॉलिटेक्निक कॉलेज खिरसाडोह का भ्रमण किया।विद्यालय की शिक्षिका वर्षा भोपचे और शिक्षक पुनाराम धुर्वे के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने पॉलिटेक्निक कॉलेज में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों जैसे इलेक्ट्रिकल माइनिंग एवं डीजल मैकेनिक सहित अन्य तकनीकी गतिविधियों की विस्तार से जानकारी प्राप्त की। कॉलेज के प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के महत्व और रोजगार के अवसरों के बारे में भी बताया।भ्रमण के दौरान छात्र छात्राओं ने सिद्ध पीठ हनुमान मंदिर कोसमी के दर्शन भी किए। इस औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ।