आम आदमी पार्टी धार जॉन का कार्यकर्ता सम्मेलन झाबुआ में सम्पन्न
चन्द्र शेखर आजाद नगर से महेश गणावा की रिपोर्ट

सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे कार्यकर्ता सम्मेलन में आम आदमी पार्टी द्वारा धार जॉन की सभी विधानसभाओं ने नव नियुक्त प्रदेश पदाधिकारी जिला अध्यक्ष तथा जिला कार्यकारिणी तथा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें आम आदमी पार्टी प्रदेश प्रभारी जितेंद्र तोमर ,सह प्रभारी संजय राठी के नेतृत्व में झाबुआ में जिला कलेक्टर कार्यालय से आम्बा पेलेस झाबुआ तक पैदल मार्च किया जिसमें झाबुआ धार बड़वानी आलीराजपुर जिले के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लिया साथ ही आंबा पेलेस में कार्यकर्ता सम्मेलन को सभी पदाधिकारियों ने संबोधित किया ।

जिसमें पार्टी को आगे कैसे मजबूत किया जा सके उसकी खुलकर चर्चा की गई साथ ही आगामी दिनों में पार्टी को और जमीन स्तर पर ले जाकर मजबूत करने की बात हुई इस अवसर पर जितेंद्र तोमर प्रदेश प्रभारी,सह प्रभारी एडवोकेट संजय राठी , पूर्व विधायक अकलेश त्रिपाठी, कोमल डामोर प्रदेश सचिव,दिलीपसिंह भूरिया प्रदेश संयुक्त सचिव,अनुराग यादव प्रदेश संगठन मंत्री,प्रेमसिंह चौहान ,st विंग प्रदेश अध्यक्ष,संतोष कटारे st विंग प्रदेश उपाध्यक्ष ,मुख्तियार पठान अल्संख्यक प्रदेश सचिव,अनसखान प्रदेश यूथ सचिव , कमलेश सिंगाड जिला अध्यक्ष झाबुआ , श्रीमती सूरत बामनिया बड़वानी जिला अध्यक्ष , निर्भान सिंह ठाकुर धार ग्रामीण जिला अध्यक्ष,धर्मेंद्र साजोतिया,मुकेश चौहान ,वाहिद शेख मीडिया प्रभारी धार जॉन राजेंद्र तंवर प्रदेश सचिव,रामसिंह निनामा रवि किराड़े संगठन मंत्री आलिराजपुर ,तथा सैकड़ों कार्यकर्ता और जिला पदाधिकारी मौजूद रहे ।।
