शॉर्ट सर्किट से कपड़ा व जूते-चप्पल की 2 दुकानों में लगी आग: लाखों का सामान जलकर राख

, कुक्षी, मनावर, बड़वानी के फायर ब्रिगेड ने पाया काबूमनावर तहसील क्षेत्र के सिंघाना में बुधवार गुरुवार रात्रि को जूते-चप्पल की दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। इस घटना में दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों और अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।बस स्टैंड सिंघाना में नीचे जूते-चप्पल दुकान और ऊपर की मंजिल से कपड़ा की दुकान में प्राप्त जानकारी के अनुसार विधुत शार्ट सर्किट से आग लगने से दुकान के अंदर रखा लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया मामले की जानकारी मिलते ही चौकी सिंघाना थाना मनावर पुलिस मौके पर पहुंची सिंघाना पंचायत के फायर फाइटर ने आग बुझाने का प्रयास किया आग का रौद्र रूप देखते हुए गगर परिषद कुक्षी के फायर ब्रिगेड चालक रंजीत रेवाल कैलाश चौहान सोहन मंडलोई आदित्य झंझोट तथा मनावर व बड़वानी का फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया ।
