हरसिद्धि पाल से रामघाट तक चौड़ीकरण कार्य का निगम आयुक्त द्वारा निरीक्षण
उज्जैन इरफान अन्सारी

रिटर्निग वॉल का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करे -निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा सिंहस्थ 2028 महापर्व के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शहर में विकास कार्यों के साथ नगर पालिक निगम द्वारा प्रचलित मार्गों का चौड़ीकरण कार्य किया जा रहा है मार्गों के चौड़ीकरण के साथ सिंहस्थ महापर्व में श्रद्धालुओं के आवागमन में सुविधा होगी इसी क्रम में निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा द्वारा शुक्रवार को हरसिद्धि पाल से रामघाट तक मार्ग चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया उल्लेखनीय है कि आगामी सिंहस्थ महापर्व के अंतर्गत मुख्य मार्ग हरसिध्दि पाल से रामघाट चौड़ीकरण कार्य लागत 4 करोड़ 68 लाख की लागत से 15 मीटर चौड़ीकरण किया जा रहा है मार्ग पर चिन्हित भवनों को हटाने के साथ रिटर्निग वॉल का निर्माण कार्य जारी है निगम आयुक्त द्वारा

निर्माणाधीन रिटर्निग वॉल का निरीक्षण कर निगम अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि बाबा महाकाल की प्रथम सवारी के पूर्व हरसिध्दि पाल से रामघाट चौड़ीकरण कार्य को शीघ्र पूर्ण करें मार्ग पर रिटर्निग वॉल के निर्माण में ठेकेदार का कार्य धीमी गति पाए जाने पर निगम आयुक्त द्वारा हिदायत दी गई कि कार्य को शीघ्र गति से पूर्ण करे निगम अधिकारी प्रतिदिन कार्य की मॉनिटरिंग करे बारिश के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए मार्ग पर आवश्यक बेरिगेटिंग कर सुरक्षा के साथ कार्य को शीघ्र पूर्ण करे मार्ग पर श्रद्धालुओं के आवागमन को देखते हुए निर्माण कार्य का सूचना संकेतक बोर्ड लगाए साथ ही रामघाट पहुंच मार्ग के लिए श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग पर आवागमन बाधित न हो इसका विशेष ध्यान रखे निरीक्षण के दौरान सहायक यंत्री निर्झर शुक्ला एवं सम्बन्धित कार्य के ठेकेदार कंसलटेंट मौजूद रहे।
