विश्व रेबीज दिवस पर अंतर विभागीय बैठक, कलेक्टर अरूण विश्वकर्मा ने दिए बचाव के निर्देश

नरेन्द्र राय रायसेनरायसेन में रायसेन।विश्व रेबीज दिवस पर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में अंतर विभागीय समन्वय बैठक हुई।बैठक में जिला पंचायत सीईओ कमल सोलंकी, शिक्षा, पशुपालन, पंचायत, महिला बाल विकास, वन विभाग और शहरी निकायों के अधिकारी मौजूद रहे। सीएमएचओ डॉ. दिनेश खत्री और जिला रेबीज नोडल अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह चौहान ने पीपीटी के माध्यम से रेबीज से बचाव की जानकारी दी।बैठक में बताया गया कि रेबीज गंभीर बीमारी है। जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर एंटी रेबीज वैक्सीन और इम्युनोग्लोबिन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।*15 मिनट तक घाव को धोना जरूरी*….अधिकारियों ने बताया कि आवारा कुत्ता या किसी जानवर के काटने पर घाव को तुरंत बहते पानी और साबुन से 15 मिनट तक धोना चाहिए। इसके बाद नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाकर वैक्सीन लगवाएं। झाड़-फूंक के चक्कर में न पड़ें और घाव पर कोई अन्य पदार्थ न लगाएं।