Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Raysen

बाड़ी में 4 घंटे तक नहीं मिली जननी एंबुलेंस, प्रसूता परेशान, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र पटेल के मोबाइल फोन के बाद आई गाड़ी, सीएमएचओ डॉ खत्री ने 108 के जिला मैनेजर मनीष सिंह को थमाया नोटिस, 24 घंटे में मांगा जवाब, नहीं तो होगी वैधानिक कार्रवाई तय

By Mohan Sharma
September 29, 2026 1 Min Read
0

नरेन्द्र राय रायसेन रायसेन। शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाड़ी में प्रसूता को ड्रॉप के लिए 4 घंटे तक जननी वाहन नहीं मिला। हितग्राही शबरी बाई ग्राम घुरेला ने 25 सितंबर को 108 पर कॉल किया था। लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंची। उसी दौरान स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल औचक निरीक्षण पर बाड़ी अस्पताल पहुंचे थे, तब हितग्राही ने राज्य मंत्री से शिकायत की। प्रदेश के स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने तुरंत 108 के प्रोजेक्ट हेड मनीष सिंह को मोबाइल फोन लगाकर निर्देश दिए, तब जाकर छोड़ने के लिए एंबुलेंस उपलब्ध हो पाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया।*सीएमएचओ ने दिया नोटिस*….मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खत्री रायसेन ने इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए *108 एंबुलेंस के जिला मैनेजर विशाल पाल* को नोटिस जारी किया है। पत्र क्रमांक 108/2026/4832 दिनांक 28.9.26 के तहत 24 घंटे के भीतर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर जवाब देने को कहा गया है।पत्र में स्पष्ट लिखा है कि समय पर जननी वाहन क्यों उपलब्ध नहीं हो पाई, इसका संतोषजनक जवाब दें। जवाब नहीं मिलने पर संस्था के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

डॉ. अंबेडकर जन जागरण समिति की कमान एमएल राठौरिया को, सर्वसम्मति से बने अध्यक्षखरगावली सामुदायिक भवन में हुई बैठक में पदाधिकारियों और समाजजनों ने जताई सहमति, सामाजिक सरोकारों और जनजागरण गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर हुई विस्तारपूर्वक चर्चा

Next

विश्व रेबीज दिवस पर अंतर विभागीय बैठक, कलेक्टर अरूण विश्वकर्मा ने दिए बचाव के निर्देश

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER