Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Raysen

डॉ. अंबेडकर जन जागरण समिति की कमान एमएल राठौरिया को, सर्वसम्मति से बने अध्यक्षखरगावली सामुदायिक भवन में हुई बैठक में पदाधिकारियों और समाजजनों ने जताई सहमति, सामाजिक सरोकारों और जनजागरण गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर हुई विस्तारपूर्वक चर्चा

By Mohan Sharma
September 29, 2026 2 Min Read
0

नरेन्द्र राय रायसेन रायसेन। डॉ. भीमराव अंबेडकर जन जागरण समिति की कमान अब पूर्व डीईओ एमएल राठौरिया के हाथों में होगी। खरगावली स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित समिति की महत्वपूर्ण बैठक में पदाधिकारियों और समाजजनों की मौजूदगी में उन्हें सर्वसम्मति से समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उनके मनोनयन पर उपस्थित सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए फूलमालाओं से स्वागत किया।उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में समिति सामाजिक सरोकारों और जनजागरण के कार्यों को नई दिशा देगी।बैठक में रायसेन नगर, तहसील सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों और समाजजनों ने भाग लिया। इस दौरान समिति की आगामी गतिविधियों, सामाजिक एकजुटता और जनजागरण से जुड़े कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इसके बाद अध्यक्ष पद के चयन की प्रक्रिया शुरू हुई। अध्यक्ष पद के लिए प्रताप सिंह जाटव ने एमएल राठौरिया का नाम प्रस्तावित किया। भगवानदास लोहट और बबलू चौधरी ने प्रस्ताव का समर्थन किया। विमलेश जाटव सहित बैठक में मौजूद अन्य सदस्यों की सहमति के बाद एमएल राठौरिया को डॉ भीमराव अंबेडकर जन जागरण समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।बैठक में रायसेन नगर, तहसील सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों और समाजजनों ने भाग लिया। इस दौरान समिति की आगामी गतिविधियों, सामाजिक एकजुटता और जनजागरण से जुड़े कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। मनोनयन के दौरान समिति के संस्थापक सदस्य डॉ. बीएस अहिरवार और डॉ. एचबी सेन सहित अन्य वरिष्ठ सदस्य मौजूद रहे। नवनियुक्त अध्यक्ष श्री राठौरिया को शुभकामनाएं देते हुए समाजजनों ने कहा कि समिति का उद्देश्य सामाजिक जागरूकता बढ़ाने, समाज को संगठित करने और डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करना है। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने समिति की गतिविधियों को व्यापक स्तर पर संचालित करने और समाज के लोगों की भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया।इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष एमएल राठौरिया, डॉ. बीएस अहिरवार, जगदीश अहिरवार, बबलू चौधरी, डॉ. एचबी सेन, डॉ. शरद चौधरी, प्रताप सिंह जाटव, विमलेश जाटव, अमन सिंह अहिरवार, राम प्रसाद राज, इमरत सिंह जाटव, कडोरी लाल अहिरवार, डिप्टी रेंजर रामकरण मालवीय,भगवानदास लोहट, प्रेमचंद अहिरवार, विकास लोहट, प्रताप राठौरिया, इमरत लाल जाटव, शिवराज अहिरवार और मुकेश लारिया सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

सोयाबीन निकालते समय थ्रेशर मशीन की चपेट में आया किसान — दर्दनाक हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौत

Next

बाड़ी में 4 घंटे तक नहीं मिली जननी एंबुलेंस, प्रसूता परेशान, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र पटेल के मोबाइल फोन के बाद आई गाड़ी, सीएमएचओ डॉ खत्री ने 108 के जिला मैनेजर मनीष सिंह को थमाया नोटिस, 24 घंटे में मांगा जवाब, नहीं तो होगी वैधानिक कार्रवाई तय

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER