ग्राम दापोरा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय शालेय बालिका खो खो प्रतियोगिता संपन्न

रमाकांत मोरे बुरहानपुर जिले के ग्राम दापोरा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आज सोमवार को एक दिवसीय जिला स्तर की 17, एवं 19 वर्ष बालिका खो खो प्रतियोगिता संपन्न हुई। क्रीड़ा शिक्षक श्री रितेश चौकसे ने बताया कि इस प्रतियोगिता में बुरहानपुर जिले से 10 टीमों ने भाग लिया। जिसमें 17 वर्ष बालिका खो खो प्रतियोगिता में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दापोरा विजेता रही एवं उपविजेता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लोनी की टीम रही।

उसी प्रकार 19 वर्ष बालिका खो खो प्रतियोगिता में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दापोरा की टीम विजेता रही एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लोनी की टीम उपविजेता रही। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी गोपाल चौधरी, क्रीड़ा शिक्षक हितेंद्र शाह , रितेश चौकसे, भगवान महाजन,कल्पना सुगंधी, रेखा महाजन, रेणु पवार, अर्चना खांडवेकर , भगवान दास खंगार, बलवंत माली, कमलेश पंजराए, विजय गावंडे, समाधान चौधरी, छाया सूर्यवंशी, कपील मिश्रा, भावना हिरवे, प्राची चौधरी, किरण लोखंडे, सहित शिक्षक गण मौजूद थे।