Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Alirajpur

ग्राम बेगड़ा की समस्याओं को लेकर विधायक सेना महेश पटेल ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं

By Mohan Sharma
September 28, 2026 2 Min Read
0

आलीराजपुर। ग्राम बेगड़ा, ग्राम पंचायत सांगोटा, विकासखंड उदयगढ़ की विभिन्न मूलभूत समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने ग्रामीणों के साथ जिला कलेक्टर से मुलाकात कर आवेदन सौंपा।ग्रामीणों ने आवेदन के माध्यम से क्षेत्र में सड़क, बिजली, पेयजल, आंगनवाड़ी भवन, सामुदायिक भवन, पुलिया निर्माण एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को उठाया।आवेदन में विभिन्न फलियों को जोड़ने वाले मार्गों के निर्माण एवं मुरमीकरण, शिवटेकरा से बाबादेव क्षेत्र तक तथा महुड़ी फलिया से श्मशान घाट तक सीसी रोड निर्माण, विद्युत लाइन का विस्तार, आंगनवाड़ी भवनों की स्वीकृति, बंद हैंडपंपों की मरम्मत एवं नवीन हैंडपंपों की स्थापना की मांग की गई।

इसके अलावा सामुदायिक भवन निर्माण, आवश्यक स्थानों पर पुलिया निर्माण और ग्रामीण क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग भी रखी गई।विधायक सेना महेश पटेल ने कलेक्टर को ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि आदिवासी अंचलों में आज भी ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाओं के अभाव में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को सड़क, बिजली, पानी और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना शासन-प्रशासन की जिम्मेदारी है।उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित कर आवेदन में उल्लेखित समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण कराने तथा लंबित विकास कार्यों को शीघ्र पूरा कराने की मांग की।विधायक ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान और क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है। जनता के अधिकारों और मूलभूत सुविधाओं के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

वैश्य महासम्मेलन बुरहानपुर इकाई गठन अवसर पर प्रमुख अतिथियों का समाज सेवा के क्षेत्र में जिले की अग्रणी

Next

ग्राम दापोरा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय शालेय बालिका खो खो प्रतियोगिता संपन्न

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER