ग्राम फोपनर के लक्ष्मीनारायण मंदिर टेकऱी में चोरी, भगवान लक्ष्मीनारायण व गणेश जी की गोटा चांदी की मूर्तियां चोरी

रमाकांत मोरे बुरहानपुर जिले के ग्राम फोफनार खुर्द के टेकऱी स्थित प्राचीन लक्ष्मीनारायण मंदिर में अज्ञात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर भगवान लक्ष्मीनारायण एवं गणेश जी की चांदी की मुर्तियां चोरी कर लीं । इस घटना से ग्रामीणों में रोष और चिंता का माहौल है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, लक्ष्मीनारायण मंदिर में मूर्ति स्थापना वर्ष 2005 में स्व. रमेश रघुनाथ पाटिल द्वारा की गई थी। मंदिर की देखरेख सचिन पिता रमेश पाटिल एवं सुमित पिता रमेश पाटिल एवं स्थानीय ग्रामीणों के सहायता से की जाती है।

**27 सितंबर 2026 की सुबह करीब 9 बजे** गांव के विजय राजपूत ने मंदिर का दरवाजा खुला और ताला टूटा हुआ देखकर इसकी सूचना संबंधित लोगों को दी। मंदिर के अंदर जाकर देखने पर भगवान लक्ष्मीनारायण एवं गणेश जी की गोटा चांदी की मूर्तियां गायब मिलीं।सुचना मिलने पर **सचिन पाटील ,सुमित पाटील, कुणाल महाजन तथा अन्य ग्रामीण** मंदिर पहुंचे और आसपास तलाश की। बताया गया कि चोरी की गई दोनों मूर्तियों की अनुमानित कीमत करीब

**30 हजार रुपये** है। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है तथा चोरी की घटना की जांच एवं आरोपियों की तलाश की मांग की गई है।ग्रामीणों ने मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और इस चोरी की घटना का जल्द खुलासा करने की मांग की है।