नवीन प्रकाश शर्मा को FSSAI सदस्य मनोनीत होने पर प्रदेश अध्यक्ष अरूण तिवारी ने दी बधाई

मध्य प्रदेश /भोपाल। उपभोक्ता अधिकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री नवीन शर्मा को भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) का सदस्य मनोनीत किए जाने पर संगठन के मध्यप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री अरूण तिवारी ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।श्री तिवारी ने कहा कि यह मनोनयन उपभोक्ता हितों और खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का अवसर है। उन्होंने विश्वास जताया कि नवीन शर्मा उपभोक्ताओं के अधिकारों, सुरक्षित खाद्य पदार्थों तथा गुणवत्तापूर्ण खाद्य व्यवस्था से जुड़े विषयों को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाएंगे।