Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Burhanpur

आतंकवाद के खिलाफ भारत की जीरो टॉलरेंस नीति, नशामुक्ति और विकसित भारत का संकल्प देश को नई दिशा दे रहा – सांसद ज्ञानेश्वर पाटील

By Mohan Sharma
September 27, 2026 2 Min Read
0

बूथ क्रमांक 256 पर सांसद ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बातबुरहानपुर। नगर के बूथ क्रमांक 256 पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने स्थानीय निवासियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात के 138वें संस्करण को देखा व सुना।इस अवसर पर सांसद पाटील ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रधानमंत्री जी ने मन की बात में सर्जिकल स्ट्राइक के 10 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को स्मरण किया।आतंकवाद के खिलाफ देश की जीरो टॉलरेंस नीति और सीमा पार जाकर भारतीय सेना द्वारा दिखाए गए अदम्य साहस ने देश का गौरव बढ़ाया है। प्रधानमंत्री जी ने जनगणना को राष्ट्रीय दायित्व बताते हुए इसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी का महत्व बताया। वहीं सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण की गौरवगाथा के माध्यम से देश की सांस्कृतिक शक्ति और संकल्प को रेखांकित किया। महात्मा गांधी जी के स्वच्छता एवं सेवा के मंत्र का उल्लेख करते हुए स्वच्छता अभियान से जुड़ रहे युवाओं में आई जागरूकता की भी चर्चा की।

सांसद श्री पाटील ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने नशामुक्ति अभियान में देशभर के युवाओं की बढ़ती भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया है। नशामुक्त भारत का संकल्प विकसित भारत 2047 के संकल्प को मजबूती प्रदान करेगा। साथ ही खेलों में भारतीय खिलाड़ियों द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का गौरव बढ़ाने का भी उल्लेख किया गया। मन की बात के माध्यम से प्रधानमंत्री जी देशवासियों से जुड़कर समाज और राष्ट्र निर्माण के महत्वपूर्ण विषयों पर निरंतर संवाद करते हैं। इसमें बताए गए संदेशों को जन-जन तक पहुंचाना और उन्हें अपने जीवन में अपनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। सांसद ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे स्वच्छता, नशामुक्ति, सेवा और विकसित भारत के संकल्प को जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाएं।इस दौरान पूर्व विधायक रामदास शिवहरे, पूर्व महापौर अतुल पटेल, मनोज टंडन, प्रकाश काले, दिनकर पाटील, अनिल वानखेड़े, डॉ. दीपक वाभले, पंकज पवार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

ट्रांसपोर्ट नगर में इंटीग्रेटेड स्वास्थ्य शिविर हुआ

Next

नवीन प्रकाश शर्मा को FSSAI सदस्य मनोनीत होने पर प्रदेश अध्यक्ष अरूण तिवारी ने दी बधाई

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER