Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Raysen

पर्वराज पर्यूषण के समापन पर बैंडबाजों,ढ़ोलनगाड़ों के बीच निकली श्रीजी की शोभायात्रा, महिलाओं ने किया गरबा अभिषेक और शांति धारा पाठ के साथ हुआ समापन

By Mohan Sharma
September 27, 2026 2 Min Read
0

नरेन्द्र राय रायसेन।पर्यूषण पर्व के समापन अवसर पर रविवार को सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा भगवान श्रीजी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। रजत मंदिर में भगवान श्रीजी को विराजित कर जैन मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा में सैकड़ों जैन समुदाय के श्रद्धालु धर्म ध्वज लेकर शामिल हुए और जयकारों से नगर का माहौल धर्ममय हो गया।*रायसेन शहर में पर्युषण पर्व का समापन पर जैन अनुयायियों ने निकाले श्रीजी विमान*। मार्गों पर जैन समाज की महिलाओं ने किया गरवा, अभिषेक और शांति धारा के साथ हुआ समापन।शहर में दिगंबर जैन समाज के सबसे बड़े पर्व पर्युषण पर्व का समापन बड़े ही धूमधाम से हुआ। समापन अवसर पर भगवान श्रीजी के रजत विमान निकाले गए। महिलाओं ने भक्ति भाव से गरवा किया।

पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भगवान श्रीजी भगवान महावीर का अभिषेक किया गया और विश्व शांति व कल्याण की कामना से शांति धारा की गई। 10 दिवसीय पर्युषण पर्व में श्रद्धालुओं ने उत्तम क्षमा, मार्दव, आर्जव सहित दस धर्मों की आराधना की।समापन पर क्षमावाणी पर्व मनाया गया, जिसमें समाजजनों ने एक-दूसरे से जाने-अनजाने हुई गलती भूलों के लिए क्षमा याचना की। इस दौरान बड़ी संख्या में जैन समाज के महिला-पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।शोभायात्रा पुराना बस स्टैंड,दुर्गा चौक,शिवाजी चौक न्यू मार्केट भारत माता चौराहा, जैन स्तंभ चौक से होती हुई सागर भोपाल तिराहे से श्रीराम लीला गेट होती हुई वापस जैन मंदिर पहुंच समाप्त हुई। शोभायात्रा के मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने श्रीजी के विमान पर पुष्पवर्षा कर आरती उतारी और स्वागत किया। भारत माता चौराहा पर शोभायात्रा का स्वागत किया और जलपान की व्यवस्था की।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

1204 बूथों पर सुनी गई प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’, स्वच्छता, पर्यावरण और नशामुक्ति का दिया संदेश

Next

जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने गुस्साई भीड़ ने किया चक्काजाम,घायल युवक नंद किशोर बैरागी पर धारा 327 लगाने के विरोध में परिजनों,ग्रामीणों का चक्काजामनेवली के ग्रामीण बोले-हमले में गंभीर घायल नंदकिशोर पर ही केस दर्ज करना गलत है ,एसडीएम-एसडीओपी के निष्पक्ष जांच के आश्वासन पर आधे घंटे बाद खत्म हुआ विरोध प्रदर्शन

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER