Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Dhar

1204 बूथों पर सुनी गई प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’, स्वच्छता, पर्यावरण और नशामुक्ति का दिया संदेश

By Mohan Sharma
September 27, 2026 2 Min Read
0

शकील खान मानवर धार*मनावर* ;-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 138वें एपिसोड को भाजपा धार ग्रामीण जिले के 21 मंडलों के 1204 बूथ केंद्रों पर भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, किसानों, व्यापारियों एवं ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से सुना। भाजपा जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार ने कुक्षी विधानसभा क्षेत्र के बड़दा मंडल स्थित बूथ क्रमांक 155 पर कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों के साथ ‘मन की बात’ सुनी। वहीं जिला प्रभारी रविंद्र परिहार ने मांडव में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की।‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंघल के जीवन एवं उनके सामाजिक-सांस्कृतिक योगदान का स्मरण किया। उन्होंने सोमनाथ मंदिर और मोढेरा सूर्य मंदिर सहित देश की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला।प्रधानमंत्री ने स्वच्छता अभियान में जनभागीदारी का उल्लेख करते हुए नदी, बावड़ी, कुएं और समुद्र तटों की सफाई में जुटे नागरिकों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए सुंदरबन में महिलाओं द्वारा मैंग्रोव संरक्षण के प्रयासों का उल्लेख किया और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में युवाओं को नशे से दूर रहने तथा समाज में नशामुक्ति का संदेश पहुंचाने के लिए चलाए जा रहे ‘नशामुक्त युवा अभियान’ की जानकारी भी साझा की गई।

प्रधानमंत्री ने गांव-कस्बों तक खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें उचित प्रशिक्षण और अवसर उपलब्ध कराने की आवश्यकता बताई तथा हॉकी से जुड़े राजेंद्र सेठी के प्रयासों का उल्लेख किया।प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में आंवले की खेती एवं उससे जुड़े स्थानीय उद्यमों का उदाहरण देते हुए ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ योजना की उपयोगिता बताई। उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा आंवले से कैंडी, मुरब्बा, जूस, अचार सहित विभिन्न उत्पाद तैयार कर आत्मनिर्भरता की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख किया। साथ ही कुपोषण के खिलाफ देशभर में चल रहे जनभागीदारी आधारित अभियानों की जानकारी भी साझा की।‘मन की बात’ में थाईलैंड के चियांग माई स्थित गणेश हिमाल म्यूजियम का भी उल्लेख हुआ, जहां भगवान श्री गणेश की 10 हजार से अधिक प्रतिमाएं संग्रहित हैं। प्रधानमंत्री ने इसे भारतीय आस्था एवं संस्कृति के वैश्विक प्रभाव का उदाहरण बताया।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विजय राठौर सिघाना ने बताया कि जिले के सभी 1204 बूथों पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों, पूर्व सांसद , पूर्व विधायक, जिला पंचायत सदस्य , जनपद अध्यक्ष , जनपद सदस्य , भाजपा जिला पदाधिकारियों, मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, बूथ अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना। प्रधानमंत्री ने नागरिकों से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति, पोषण, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने तथा देश के सकारात्मक वि प्रयासों में जनभागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।दिनांक : 27/09/2026फोटो…

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

सेवा की विरासत को आगे बढ़ा रहा साधु परिवार, स्वर्गीय विनोद कुमार साधु के जन्मदिवस पर सिविल अस्पताल में मरीजों को कराया भोजन

Next

पर्वराज पर्यूषण के समापन पर बैंडबाजों,ढ़ोलनगाड़ों के बीच निकली श्रीजी की शोभायात्रा, महिलाओं ने किया गरबा अभिषेक और शांति धारा पाठ के साथ हुआ समापन

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER